Raajneeti: 'कैटरीना के रोल में कांग्रेस को दिखी थी सोनिया गांधी की झलक', 'राजनीति' को लेकर मचा था हंगामा

Prakash Jha Recalls Congress Objected Raajneeti: प्रकाश झा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्यों का मानना था कि कैटरीना कैफ का चरित्र सोनिया गांधी पर आधारित था.

Published date india.com Published: February 19, 2024 3:16 PM IST
Raajneeti: 'कैटरीना के रोल में कांग्रेस को दिखी थी सोनिया गांधी की झलक', 'राजनीति' को लेकर मचा था हंगामा

Prakash Jha Recalls Congress Objected Raajneeti: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर प्रकाश झा (Filmmaker Prakash Jha) ने कई सारी जबरदस्त फिल्में दी हैं जिन्होंने समाज को एक नया आईना दिखाया है. ऐसे में आज हम उनकी एक कमाल की फिल्म राजनीति (Raajneeti) की बात कर रहे हैं जिसमें कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अजय देवगन (Ajay Devgn) मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) रणबरी कपूर (Ranbir Kapoor) जैसे बड़े सितारे नजर आए थे और ये फिल्म साल 2010 में नजर आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया था. ऐसे में अब फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे फिल्म के पर्दे पर आने से पहले उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और उन्होंने कोर्ट तक जानें तक की धमकी दे दी थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कांग्रेस को लगा राजनीति सोनिया गांधी पर आधारित है

प्रकाश झा ने साल 2010 में फिल्म ‘राजनीति’ का निर्देशन किया था. ऐसे में अब निर्देशक ने बताया था कि कैसे जब वो राजनीति बनाकर तैयार कर चुके थे तो उन्हें रिलीज करने के लिए कई सारे पापड़ बेलने पड़े थे. निर्देशक ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी अड़चन कांग्रेस पार्टी ने खड़ी की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि एक किरदार सोनिया गांधी पर आधारित है. प्रकाश झा ने ANI से बातचीत करते हुए इस बात को जाहिर किया कि कैसे राजनीति की वजह से उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था.

मेरी फिल्म रिजेक्ट कर दी- प्रकाश झा

ANI से बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि ‘मुझे याद है जब मैंने राजनीति बनाई थी तो कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्य फिल्म की ‘सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के लिए आए ते, उन्होंने मेरी फिल्म रिजेक्ट कर दी औऱ हमें सर्टिफिकेट नहीं दिया, उन्हें लगा कि कैटरीना का किरदार सोनिया गांधी से प्रिरित है. मैंने ट्रिब्यूनल का रुख किया, जिसने अंततः पैनल को खारिज कर दिया और हमें फिल्म के साथ आगे बढ़ने का प्रमाण पत्र दिया था.

राजनीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट जानें वाला था

प्रकाश झा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि ‘मैं इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने के लिए तैयार था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरे फिल्म में कुछ गलत नहीं है.’ साल 2010 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैटरीना ने बताया था कि अपने किरदार की तैयारी के लिए उन्होंने सोनिया गांधी को नहीं बल्कि प्रियंका गांधी को फॉलो किया था. दरअसल, कैटरीना ने इस बात से साफ इनकार किया था कि उनका किरदार सोनिया गांधी पर आधारित है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.