370 बिरयानी विवाद के बाद नया बखेड़ा, Pranit More शो में लेडी डॉक्टर ने डेड बॉडी को लेकर की भद्दी बात

Written By: Pooja Batra Updated by: Pooja Batra
Updated Date:June 11, 2026 10:59 AM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों अपने शो में 370 रुपए की बिरयानी वाले घटिया मजाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच उनके शो का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लेडी डॉक्टर डेड बॉडी पर मजाक करती दिखाई दे रही हैं.

'बिग बॉस 19' के एक्स कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने शो में अश्लीलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं जिसके बाद लोग इन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, पहले हिमांशु जांगरा ने कहा कि मैं एक लड़की को डेट पर लेकर गया जहां मैंने उसे 370 रुपए की बिरयानी खिलाई, इसके बदले लड़की की तरफ से मुझे रिटर्न गिफ्ट मिलना चाहिए था. उनके इस कमेंट के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब प्रणीत के इसी शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लेडी डॉक्टर डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर घिनौनी बात कहती दिखाई दे रही हैं.

Advertising
Advertising

डॉक्टर ने क्या कहा?

इस वीडियो में प्रणीत, लेडी डॉक्टर से मेडिकल रूम की बातें पूछते नज़र आ रहे हैं. डॉक्टर ने बताया- पहले एब्डोमन काटा, स्कल काटा, फिर रीप्रोडक्टिव ऑर्गन काटा. जिसके बाद प्रणीत पूछते हैं. तू पक्का डॉक्टर है या कसाई. तुम लोग जोक वोक भी मारते हो या फिर सीरियस ही रहते हो. इस पर डॉक्टर कहती है. हां, जोक्स भी मारते हैं, प्राइवेट पार्ट पर, ये सुनकर प्रणीत कहते हैं. जिस चाचा ने अपनी बॉडी दान की है, आप उसी के बारे में ऐसी बातें करते हो. ये जानकर अब हम अपनी बॉडी कैसे डोनेट करेंगे?

लोगों का फूटा गुस्सा

डॉक्टर की ये हरकत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक ने कहा-पहले तो इस बेवकूफ प्रणीत पर बैन लगाना चाहिए. वहीं एक ने कहा -महिलाएं ऐसे अभद्र बयान देकर निकलती बनती हैं. एक यूजर ने लिखा- जब पता है कि इस तरह के बयान पर बवाल मचेगा तो इस तरह की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करने का क्या मतलब है. सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में ऐसी घिनौनी हरकत करने लगे हैं लोग. वहीं एक यूजर ने कहा-किसी का परिवार अपने किसी सदस्य की डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करने की बजाय रिसर्च वर्क के लिए देता है और आप उसका इस तरह मजाक उड़ाते हो. ये वाकई शर्मनाक है.

प्रणीत मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट फिलहाल दिख नहीं रहा है. यही नहीं उनके शो के जिन भी वीडियो पर बवाल मचा है उसे हटा दिए गए हैं. हालांकि इस मामले को लेकर प्रणीत का कोई ऑफिशियली बयान नहीं आया है.
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें