By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Prayer Meeting Held At Home For Satish Kaushik Bollywood Celebrities Pay Tribute With Moist Eyes
सतीश कौशिक के लिए घर में रखी गई प्रार्थना सभा, नम आंखों से बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
Satish Kaushik : अनुपम खेर सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी वंशिका का हाथ थामे नजर आए. सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक भी नजर आईं.
Satish Kaushik : एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, वह कथित तौर पर गुरुग्राम में अपने दोस्त के घर गए. होली मनाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हॉस्पिटल ले जाते समय उनका निधन हो गया. उनके शव को मुंबई भेजे जाने से पहले पोस्टमार्टम किया गया था. सोमवार को सतीश कौशिक के परिवार ने मुंबई में दिवंगत डायरेक्टर के लिए एक प्रार्थना सभा रखी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां, सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देनें पहुंची.
अनुपम खेर सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी वंशिका का हाथ थामे नजर आए. सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक भी नजर आईं. विद्या बालन, बोनी कपूर, जावेद अख्तर, मनीष पॉल, जैकी श्रॉफ, डेविड धवन, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, रमेश तौरानी, सुधीर पांडे, मौसमी चटर्जी, अनंग देसाई और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां आज (20 मार्च) आयोजित सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में पहुंचीं. अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सतीश कौशिक के परिवार के लिए सहानुभूति संदेश पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी।
दुख और शोक की इस घड़ी में आपके संवेदनशील पत्र ने मेरे और हमारे परिवार लिए मरहम का काम किया है! जब देश के प्रधानसेवक किसी प्रियजन के जाने पर ढाढ़स और सांत्वना देते है, तो उस दुख से जूझने की शक्ति मिलती है!
मैं, हमारी बेटी वंशिका, हमारे पूरे… https://t.co/K7SrLU7IxM pic.twitter.com/NrQfGMQsCY— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 18, 2023
नोट में सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक के लिए था और पीएम मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए हिंदी में नोट लिखा था. पीएम मोदी ने कहा, ‘दिवंगत सतीश कौशिक एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे, उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया. एक महान लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्माता के रूप में उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में काम किया और सभी को प्रभावित किया. उन्होंने प्रेरणादायक थे और उन्होंने अपने परिवार के लिए एक मजबूत नींव रखी. उनके जाने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें परिवार के माध्यम से जीवित रहेंगी.’
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें