प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य को बिग बॉस में जाने को लेकर दी सलाह, कहा 'इंसान की इज्जत प्रतिष्ठा...'

Premanand Maharaj Ji To Aniruddhacharya: मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे.

Published date india.com Updated: January 30, 2025 8:31 AM IST
प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य को दी लाइफ की सबसे बड़ी सलाह, कहा- 'इंसान की इज्जत प्रतिष्ठा...'

Premanand Maharaj Ji To Aniruddhacharya: सोशल मीडिया पर स्वामी अनिरुद्धाचार्य अपने अलग अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं और वो लोगों को अलग-अलग जवाब देकर हैरान कर जाते हैं और उनकी इसी वजह से खासी पहचान भी है. ऐसे में अब हाल ही में अनिरुद्धाचार्य जी वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज जी से मिलने पहुंचे जहां प्रेमानंद जी महाराज उन्हें कई सारी सलाह दी है और इसकी वजह उनका अनोखा अंदाज है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनिरुद्धाचार्य जी को प्रेमानंद जी ने क्या कुछ कहा है.

प्रेमानंद जी के पास पहुंचे अनिरुद्धाचार्य

मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में अब वो हाल ही वो प्रेमानंद महाराज जी के पास गौरी गोपाल आश्रम में भगवान श्रीमन नारायण की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, जिसका निमंत्रण लेकर वह प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे. ऐसे में इस दौरान महाराज जी ने उन्हें कई सारी बातें समझाई और साथ ही बताया कि उन्हे किन चीजों से दूर रहना है.

ऐसी जगह नही जाओ जहां जानें से उंगली उठे

प्रेमानंद महाराज जी ने अनिरुद्धाचार्य कैसे निमंत्रण को पूरे दिल से स्वीकार किया और फिर उनको समझाया. प्रेमानंद जी महाराज का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अनिरुद्ध आचार्य को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऐसी जगह पर आज के बाद मत जाना जहां जाकर तुम्हारी आलोचना हो या फिर तुम्हारे ऊपर कोई उंगली उठे. घर बैठे सब कुछ होगा तुम आगे बढ़ो और भगवान पर विश्वास रखो. महाराज जी ने अनिरुद्धाचार्य से कहा कि कहीं से भी निमंत्रण आए तो पहले यह देखो कि मेरे यहां पर जाने से धर्म प्रतिष्ठा पर कोई भी आंच तो नहीं आएगी, अगर ऐसा होता है तो वहां पर बिल्कुल नहीं जाना चाहिए. भगवान के अलावा आपका इस जीवन में कोई सहयोगी नहीं है जिसको भी तुम सहयोगी मानते हो वही तुम्हारी जड़ को काटने की कोशिश करेगा.

View this post on Instagram

A post shared by ishowLols (@ishow_lols07)

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं अनिरुद्धाचार्य

अनिरुद्धाचार्य जी से भक्त जो सवाल करते हैं उसपर बाबा के बेहद हंसा देने वाले जवाब होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स बेहद पसंद करते हैं और इनपर मीम्स भी खूब बनाए जाते हैं. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को बिग बॉस में भी देखा गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.