Premanand Maharaj Paap Dhone Ki Machine Nahi Khesari Lal Yadav Ne Jane Aisa Kyn Kaha And People Are Linking It To Raj Kundra
'प्रेमानंद महाराज पाप धोने की मशीन नहीं हैं', भोजपुरी स्टार खेसारी यादव ने राज कुंद्रा पर साधा है निशाना?
Khesari Lal Yadav On Premanand Maharaj Ji: भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वो पाप धोने की मशीन नहीं हैं.
Khesari Lal Yadav On Premanand Maharaj Ji: मथुरा-वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज जी को आज के दौर में कोन नहीं जानता है. आम से लेकर खासकर तक हर कोई उनके दरबार में जाना चाहता है और उनके संग कुछ पल बिताकर अपनी जिंदगी में कुछ नयो जोड़ना चाहता है. बता दें संत प्रेमानंद महाराज जी अपनी कथाओं और लोगों को सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरिरत करते हैं और उनके करोड़ों भक्त उन्हें हर दिन सुनते है और लाखों लोग उनसे मिलने आते हैं. इसी बीच में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक तंज कसा है कि प्रेमानंद महाराज जी को लोगों ने पाप धोन की मशीन समझ लिया है. आइए जानते हैं एक्टर ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.
‘वो कोई पाप धोने वाली मशीन नहीं है’
मानंद महाराज को लेकर मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें खेसाली खुद भी महराजा जी के भक्त हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले ही प्रेमानंद महाराज पर आधारित एक भक्ति गीत भी बनाया था. वहीं अब उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है ‘प्रेमानंद महाराज जी को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए हैं कि कई लो इमेज मेकिंग के लिए वहां जानें लगे हैं. वो कोई पाप धोने वाली मशीन नहीं है.’
एक अपील
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
खेसारी यादव ने आगे लिखा “सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए, हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता. भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं.’ आपको बता दें ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और फैंस इसे राज कुद्रां से जोड़कर देख रहे हैं जो हाल ही में अपने परिवार के संग महाराज की दर्शन करने पहुंचे थे और राज ने अपनी किडनी भी महाराज जी को देने की बात कही थी.
प्रेमानंद महाराज पर हाल ही में हुआ था विवाद
प्रेमानंद महाराज लोगों को भक्ति और जिंदगी में सच्चा होने की राह दिखाते हैं. हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने आजकल के दौर में लड़के और लड़कियों पर राय रखी थी और दोनों के चरित्र पर कुछ बातें कही थी, जो कुच खास वर्ग के लोगों को पसंद नहीं आई थी. ऐसे में उनका जमकर विरोध हुआ था. हालांकि कुछ लोगों को मानना था कि वो कुछ गलत नहीं बोल रहे हैं, हमारे समाज में अब ऐसा ही हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.