By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopda Shared Old Pic With Katrina Kaif
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कैटरीना के साथ थ्रोबैक Photo, कहा 'पता नहीं किसने खींची'
Priyanka-Katrina Throwback Picture: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना कैफ के साथ बेहद कमाल की थ्रौबेक फोटो शेयर की है.
Priyanka-Katrina Throwback Picture: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भले ही बॉलीवुड से दूर हो लेकिन वो हमेशा किसी ना किसी तरह से यहां से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी की जमकर तारीफ की थी और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड के शुरूआती दिनों की तस्वीर की फोटो शेयर की है. इस फोटो को देखकर हर किसी को पुराने दिनों का याद आ गई है और उनका फैशन भी इसमें बेहद 90s का लग रहा है, खास बात ये है कि पीसी ने इसके साथ जो कैप्शन लिखा है वो औरभी मजेदार है.
चमकदार कपड़ो में दिखी हसीनाएं
प्रियंका ने जो फोटो इंस्ट पर शेयर की है इसमें दोनों एक्ट्रेस चटक चमकदार कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग का बैकलेस ब्लाउज पहना है, जबकि कैटरीना ने नारंगी और सुनहरे रंग का सीक्विन्ड टॉप पहना है. कैटरीना के कपड़ों में मोतीयां और लटकन लगा हुआ है. प्रियंका की ये फोटो देखकर फैंस उन्हें रियल ब्यूटी बता रहे हैं और जमकर कमेंट रहे हैं. इसके साथ ही उनके हुस्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम के स्टोरी पर साझा की तस्वीर
दरअसल ये फोटो किसने ली है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है. इंस्टाग्राम के स्टोरी पर फोटो साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “वाह…पता नहीं इसे किसने लिया और यह तस्वीर कब ली गई लेकिन बेबी…@katrinakaif।” आपको बता दें ये एक्ट्रेस साथ में कभी काम नहीं किया है और इनकी आने वाली फिल्म जी ले जरा थी, जो फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है,

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी हो गई है, जिसमें बतौर एक्टर इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा कि और यह ख़त्म हो गया, एक साल हो गया है. यह फिल्म बहुत आसान थी क्योंकि कलाकार और क्रू हर रोज अपने ए गेम के साथ तैयार होकर आते थे. प्रियंका ने आगे कहा कि, ‘इस मामले में हमारे व्यवसाय के कुछ दिग्गजों के साथ काम करना सम्मान की बात है. आशा है आप सभी को इसे देखने में उतना ही आनंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया। साथ ही 2025 में प्रियंका की एक और फिल्म कल्पना चावला बायोपिक भी आने वाली है.’
Also Read:
-
'मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया'...रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद खूब रोई थीं कटरीना कैफ, कहा 'सोचा था शादी करूंगी'
-
Katrina Kaif के ब्यूटी ब्रांड की कमाई पहुंची 350 करोड़ के पार, जानें कैसा है कृति और दीपिका के मेकअप ब्रांड का हाल
-
परिणीति-कैटरीना कैफ के बाद अब रणदीप हुड्डा- लिन लैशराम के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, लोग दे रहे हैं बधाइयां
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें