By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra And Nick Jonas Celebrated Diwali 2021 With Indian Style See Pictures
Priyanka Chopra ने पति निक जोनास के साथ मनाई दिवाली, दिखा दोनों का 'देसी अंदाज'- Photos
Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Picture: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिलस में मनाया दिवाली का जश्न.
Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Picture: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत से सात समंदर दूर लॉस एंजिलस में हैं, जहां वो अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रहती हैं. वैसे हमारी देसी गर्ल भले ही भारत से दूर रहती हों, लेकिन वो हर त्योहार को जमकर मनाती है और पूरे जोनास परिवार को भी शामिल करती हैं. ऐसे में दिवाली के मौके पर भीप्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ जमकर दिवाली मनाई और बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.
Priyanka Chopra ने विदेश में पति निक जोनास के साथ मनाई दिवाली, निक, प्रियंका के साथ बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा कर रहे हैं इस दौरान प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी और निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा हुआ है और दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं और पूरे रिती रिवाज के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम. महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं. हैप्पी दिवाली’.
फोटो साभार-@priyankachopra/Instagram
निक जोनास (Nick Jonas) के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने मां-लक्ष्मी और गणेश महाराज का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया. प्रियंका के साथ निक भी पूजा विधि-विधान से करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जला रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह लहंगा पहने नजर आईं. तस्वीर के साथ प्रियंका ने दिवाली की बधाई दी. उन्होंने गोल्डन और बेज कलर का लहंगा पहना है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें