प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती संग मनाई पहली दिवाली, पूजा करते हुए की फोटो वायरल

Priyanka-Nick Diwali: प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई है.

Published date india.com Updated: October 26, 2022 9:33 AM IST
Priyanka & Nick Diwali
Priyanka & Nick Diwali

Priyanka- Nick Diwali Celebration: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति फेमस एक्टर-सिंगर निक जोनस अपने कपल गोल की वजह से जानें जाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. ऐसे में दिवाली के खास त्योहार पर निक और प्रियंका ने भी सात समंदर पार दिवाली की खास पूजा की है और इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती एक साथ दीवाली पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली मनाई है और इससे जुड़ी तस्वीरें प्रियंका के पति निक जोनास ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर शेयर करने के साथ एक्टर-सिंगर ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे ️प्यार के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव. सभी को दीपावली की शुभकामनाएं.” हालांकि हर बार की तरह इस बार भी फैंस को प्रियंका के बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

यहां देखें प्रियंका के परिवार की दिवाली

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

प्रियंका चोपड़ा दिवाली पूजा में पति निक और बेटी मालती के साथ नजर आईं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका की गोदी में मालती बैठी हुई हैं और साथ ही पिता निक ने उन्हें प्यार से थामा हुआ है. इसके साथ ही दूसरी फोटो में मालती पिता की गोद में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में सिल्वर-सफेद कपड़ों में कपल नजर आ रहा है. एक ओर जहां प्रियंका ने लहंगा चोली पहना हुआ है तो दूसरी ओर निक भी देसी कुर्ता-पायजामा में अपना विदेशी अंदाज दिखा रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर ये बातें तो साफ है कि प्रियंका भले ही अपने देश और परिवार से दूर हैं, लेकिन वो लगातार अपने देश से जुड़ी रहती हैं औऱ हर त्योहार को मनाती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.