By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra And Nick Jonas Divorce Rumours Here What Actress Mother Madhu Have To Say
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के तलाक की खबरों से हैरान हुई एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा, कहा- 'ये सब बकवास बातें हैं'
Priyanka Nick Divorce Rumours: प्रियंका चोपड़ा की मां ने उनके और पति निक जोनस के तलाक की अफवाहों को लेकर रिएक्शन दिया है.
Priyanka Nick Divorce Rumours: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से अपने पति का निक नेम ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया है. जिसके बाद से अचानक से ही ये खबरें उड़ने लगी की ये कपल कही तलाक तो नहीं ले रहा है. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा कीमां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने एक्ट्रेस के उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास से तलाक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में दरार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ऐसा एक्ट्रेस के अपनी इंस्टा बायो से अपने नाम के आगे से पति निक जोनास का सरनेम हटाने के बाद हुआ. प्रियंका के इंस्टाग्राम बायो में अब प्रियंका चोपड़ा जोनास की जगह पर सिर्फ उनका पहला नाम ही है. ऐसे में मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक (Priyanka Nick Divorce Rumours) की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं.”

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में बडे़ ही धूमधाम से शादी की थी. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं. प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर ‘जोनस’ सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ लिया था. लेकिन आज अचानक जोनस सरनेम हटाने से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था.
वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने निक के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी. इसके अलावा वह जोनस ब्रदर्स के शो में उन्हें सपोर्ट करने गई थीं. दोनों ने साथ में काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था. खैर इसी बीच प्रियंका की फिल्म मैट्रिक्स से उनका पोस्टर भी रिलीज हो गया है. प्रियंका का लुक काफी अलग है और फैंस को पसंद भी आ रहा है. दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका के इस पोस्टर को उनक जेठानी डेनियल जोनस ने भी शेयर किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें