प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को हुए 3 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीरें

Priyanka-Nick Celebration: अपने जन्मदिन के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने प्रपोज़ल एनिवर्सरी का जश्न मना रही हैं.

Updated: July 20, 2021, 10:46 AM IST

Priyanka Chopra – Nick Jonas Celebration: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जहां 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया वहीं 19 जुलाई को वो प्रपोज मनाने का जश्न मना रही हैं. दरअसल 19 जुलाई की रात 12 बजे निक जोनस (Nick Jonas) ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था. बता दें कि निक जोनस के प्रपोज़ करने के छह महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उदयपुर में शादी कर ली थी.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा- “मेरे सब कुछ हो… आज 3 साल हो गए. एक पल में ऐसा लगता है कि कल की बात हो, लेकिन पलक झपकते ही लगता है कि जमाना बीत गया. आई लव यू.” तस्वीर में प्रियंका के हाथ में एक बड़ी सी हीरे की अंगूठी भी दिखाई दे रही है


वहीं, निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपेन इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ फोटो शेयर की है. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “आज से तीन साल पहले.” निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने कमेट किया- शुक्रिया, मुझसे पूछने के लिए जान.

View this post on Instagram

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.