Priyanka Chopra को सरोगेसी से बेटा हुआ या बेटी? आखिर सामने आ गई पूरी डिटेल

Priyanka Chopra and Nick Jonas welcome: बॉलीवुड और हॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर मशहूर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में अपने घर में बेबी का स्वागत किया है.

Published date india.com Published: January 22, 2022 11:36 AM IST
Priyanka Chopra And Nick Jonas’ Christmas
Priyanka Chopra And Nick Jonas’ house
Priyanka Chopra and Nick Jonas welcome a baby girl: बॉलीवुड और हॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर मशहूर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में माता-पिता बने हैं और प्रियंका चोपड़ा भी पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गई हैं. प्रियंका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर देकर सभी को चौंका दिया. इस कपल ने सेरोगेसी के जरिए अफने पहले बच्चे का स्वागत किया है. प्रियंका (Priyanka Chopra Nick Jonas Welcome Baby)  के बेबी पर अभी सस्पेंस ही बना हुआ है, दरअसल कपल ने अपने पोस्ट में इस बात की जानकारी फैंस को नहीं दी है. ऐसे में अब हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर प्रियंका (Priyanka Chopra Nick Jonas Become Parents) और निक के घर बेबी बॉय हुआ है या गर्ल.
TMZ की एक रिर्पोट के अनुसार बेबी का जन्म पिछले शनिवार को कैलिफोर्निया में हुआ है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता नहीं है. वहीं सोशल मीडिाय पर फैंस और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे कमेंट पर कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं. Tmz की रिर्पोट की अनुसार निक और प्रियंका को डेल मार डॉग में सैन डिएगो में देखे गए थे. हालांकि प्रियंका के बेबी पर अभी सस्पेंस ही बना हुआ है.लेकिन अटकलें हैं कि एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. यूएस वीकली (US Weekly) की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल को एक प्यार से बेटी हुई है. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है.
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘हमें यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिये एक बच्चे का स्वागत किया है. हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता चाहते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद.’ प्रियंका द्वारा खुशखबरी देने के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे, कपल के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुी बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारे और दोस्त उन्हें बधाई देने लगे. निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल का इमोजी कॉमेंट किया. लारा दत्ता, पूजा हेगड़े और ईशा गुप्ता समेत कई अभिनेत्रियों ने प्रियंका को बधाई दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.