प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून के निशान देखकर परेशान हुए फैंस, एक मां की खून भरी फोटो हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा की खून भरी फोटो देखकर फैंस परेशान हो गए हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस के साथ हुआ क्या है?

Published date india.com Updated: May 18, 2022 1:38 PM IST
priyanka chopra blood filled photos viral fans surprised to see werid pic full of blood scars
priyanka chopra latest photo

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है. हाल ही में प्रियंका नन्ही बच्ची की मां बनी हैं. इस बच्ची का नाम ‘मालती मेरी चोपड़ा’ है. इस बच्ची की एक फोटो भी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर खून के निशान दिख रहे हैं. जिसे देखकर लोग परेशान हो गए हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा हुआ क्या है. प्रियंका ने नाक और होंठ पर खून लगा हुआ है. इस फोटो के कैप्शन में अभिनेत्री ने कहा कि आप सबको भी अपनी रोजमर्रा जिंदगी में इस तरह के मुश्किल दिन का सामना करना पड़ता होगा.

दरअसल, प्रियंका इन दिनों अपने अपकमिंग शो को सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग में बिजी हैं. वे अपनी बच्ची की वजह से काफी दिन बाद काम पर लौटी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें, फिल्म इंडस्ट्री के बेहद चर्चित कपल ने बताया था कि किस तरह अस्पताल में 100 दिन बिताने के बाद उनकी बेटे मालती पहली बार घर आई है. इस फोटो में प्रियंका ने मालती को सीने से लगाया हुआ है.

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

मालूम हो कि प्रियंका और निक की पहली संतान मालती ने इसी साल जनवरी में जन्म लिया था. प्रियंका ने सरोगेसी की मदद से मां बनने का फैसला किया था. अब अपनी नन्ही परी को अपने पास पाकर कपल बेहद खुश है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.