By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Came Wearing Engagement Ring In Manish Malhotras Party
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सगाई की अंगूठी पहन कर आई थीं प्रियंका चोपड़ा!
अभिनेत्री रवीना टंडन ने कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रियंका के बायें हाथ की उंगली में इस अंगूठी को साफ तौर पर देखा जा सकता है.
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी कुछ तस्वीरों में ‘‘सगाई की अंगूठी’’ पहने नजर आ रही हैं. ऐसी अफवाह है कि यह अंगूठी उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास ने पहनायी है. प्रियंका चोपड़ा (35) को बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इस अंगूठी के साथ देखा गया.
पार्टी में बतौर मेहमान आयीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रियंका के बायें हाथ की उंगली में इस अंगूठी को साफ तौर पर देखा जा सकता है. रवीना ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘पीसी और मेरा पाउट वाला अंदाज.’’
प्रियंका ने सलमान के जीजा को दी ‘लवरात्रि’ की बधाई, क्या चिढ़ाने के लिए ऐसा किया?
रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने पिछले महीने 25 वर्षीय अमेरिकी गायक से सगाई कर ली है. प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने लंदन में उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. बहरहाल दोनों ने अब तक आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.
प्रियंका चोपड़ा की सलमान पर एक और चोट, ‘भारत’ को ठुकरा कर फरहान की ‘स्काई इज पिंक’में करना शुरू किया
प्रियंका चोपड़ा ने बहुत मुश्किल से बॉलीवुड में काम करने का मन बनाया था उन्होंने इसकी शुरूआत सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने को लेकर की थी. लेकिन बाद में किसी निजी कारणों से उन्होंने ऐन मौके पर फिल्म में काम करने से मना कर दिया. कयास थे कि अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ शादी करने की वजह से ऐसा किया गया. लेकिन बाद में ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि दूसरी एक्ट्रेस को ‘भारत’ के लिए साइन किए जाने पर उन्हें अपने रोल के छोटा हो जाने का डर था. खैर, वजह कुछ भी हो प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान नाराज नज़र आए थे.
Also Read:
-
वो एक्ट्रेस जिसने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्टर ने कहा था 'वो पैदाइशी झूठी है'
-
वो एक्ट्रेस जिसने अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्टर ने कहा था 'वो पैदाइशी झूठी है'
-
90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करती थी ये अभिनेत्री, ब्रेकअप के बाद की थी आत्महत्या की कोशिश...फिर बनी बिना शादी के मां
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें