प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा ने विदेश में इस तरह मनाई होली, गुब्बारा लेकर दौड़े निक जोनस

Priyanka Chopra & Preity Zinta Holi Pictures: प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में होली पार्टी रखी जिसमें प्रीति जिंटा पहुंची थी.

Published date india.com Updated: March 9, 2023 4:06 PM IST
Priyanka Chopra & Preity Zinta Holi
Priyanka Chopra & Preity Zinta Holi

Priyanka Chopra & Preity Zinta Holi Pictures: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) बॉलीवुड और हॉलीवुड में पावर कपल के तौर पर देखे जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और जीन गुडएनफ (Gene Goodenough) भी पावर कपल के तौर पर जानें जाते हैं. ऐसे में ये दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में विदेश में जमकर होली मनाई है औऱ इसकी तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में होली पार्टी रखी. इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ पहुंची थी. वहीं सभी ने मिलकर जमकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें प्रीति ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने लॉस एंजिल्स में प्रीति जिंटा उनके पति जीन गुडएनफ और दोस्तों के साथ होली मनाई. ऐसे में प्रीति जिंटा ने 9 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘सभी को होली की शुभकामनाएं. आज का दिन कितना मजेदार रहा. इस तरह के दयालु और मजेदार मेजबान होने के लिए @priyankachopra और @nickjonas को धन्यवाद. आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा. भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी और धूप निकली हुई थी. मैं आज रात नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद एक बच्चे की तरह सो रहा हूं’

बता दें प्रीति जिंटा द्वारा शेयर की गई वीडियो में वह अपने पति जीन गुडइनफ, प्रियंका और निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही रंग में पूरी तरह से रंगीन दिख रहे हैं.

वहीं निक प्रियंका को रंग लगाने के लिए उनके पीछे भाग रहे है. प्रियंका की होली पार्टी से सामने आई ये तस्वीरें अब काफी चर्चा में बनी हुई हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और प्रियंका को होली की बधाई दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, जिन्होंने 2018 में एक राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी. उन्होंने साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का पिछले साल जनवरी में सरोगेट के जरिए से स्वागत किया. प्रियंका और निक हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2023 के लिए फ्रांस में थे. प्रियंका अगली बार प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.