By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Holi Celebration In India With Daughter Malti And Nick See Photos
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक के साथ भारत में मनाई होली, जीजू के साथ मन्नारा ने की मस्ती
Priyanka Chopra Danced With Nick Jonas In Holi Party: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी और निक जोनस के साथ भारत में होली मनाई है.
Priyanka Chopra Danced With Nick Jonas In Holi Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने परिवार के संग भारत में आई हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले परिवार के साथ अयोध्या भी भगवान राम के दर्शन करने पहुंची थीं. ऐसे में अब प्रियंका मुंबई से दूर दिल्ली में आई हुई हैं और वो यहां पर जमकर अपने पूरे परिवार के संग होली मना रही हैं. दरअसल प्रियंका करीब दो हफ्तों से मुंबई में आई हुई हैं और इस ट्रिप में उनके साथ निक जोनास (Nick Jonas) और मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Maltie Marie Chopra Jonas) इन दिनों भारत में हैं. ऐसे में पूरे चोपड़ा परिवार के साथ प्रियंका ने जमकर होली खेली है (Priyanka Chopra Holi) और अब इससे जुड़ी तस्वीरें औऱ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.
प्रियंका औऱ निक की जबरदस्त होली
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ भारत में धूमधाम से होली सेलिब्रेट की है और अब इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. निक के साथ डांस करते हुए और मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं. इस फोटो में आप प्रियंका को सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं और बेटी मालती ने भी सफेद ड्रेस पहनी है और डोपी पहनी हुई है और निक भी कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रहे थे.
होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं
इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में पकड़े हुए नजर आ रही है. वहीं, मालती भी बेहद खूबसूरती से कैमरे के सामने पोज देती हुईं नजर आ रही हैं, जबकि इस तस्वीर में निक उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, जो पूरी तरह से होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं.
राम मंदिर के किए दर्शन
बता दें प्रियंका कुछ दिनों पहले राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या भी पहुंची थी और इस दौरान एक्ट्रेस के पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मेरी भी साथ दिखे थे. वहीं एक्ट्रेस के काम की बात करें तो आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में शानदार अंदाज में नजर आईं और अब खबरें हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी कर सकती हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें