होली के मौके पर निक जोनास के साथ रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, रंगो में डूबा नजर आया जोनास परिवार

Priyanka Chopra Holi Pictures With Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी होली की कुछ तस्वीरें औऱ वीडियो शेयर किए हैं जो जमकर वायरल हो रही है.

Published date india.com Updated: March 19, 2022 9:24 AM IST
Priyanka Chopra Holi Pictures With Nick Jonas
Priyanka Chopra Holi Pictures With Nick Jonas

Priyanka Chopra Holi Pictures With Nick Jonas: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान रखने वाली हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जहां भी रहती हैं अपने ही अंदाज में हर कुछ करती हैं और आज भले ही वो भारत से दूर हो लेकिन उन्होंने भारत के हर रंग को अपने अंदर समेट कर रखा हुआ है और इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर से दिखाई है. दरअसल प्रियंका ने अपने पूरे जोनास परिवार के साथ जमकर होली खेली है औऱ इसकी तस्वीरें औऱ वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो देखकर आप भी खशु हो जाएंगे.

प्रियंका नो जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनके पति निक और उनका पूरा ससुराल नजर आ रहा है और इस दौरान हर कोई अलग-अलग रंग में नजर आ रहा है. तस्वीरों मे निक और प्रियंका एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं औऱ कभी किस कर रहे हैं तो कभी एक दूसके को पकड़ कर रंग लगा रहे हैं और साथ ही पूरा परिवार भी रंगो में लिपटा हुआ नजर आ रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें एक वो निक के साथ हैं औऱ दूसरे में वो पूरे परिवार के साथ होली का आनंद उठाती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वो पूल के किनारे रंग में डूबी हुई नजर आ रही है. इन तस्वीरों को देखकर प्रियंका के फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि प्रियंका हर भारतीय त्योहार बेहद धूमधाम से मनाती है.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं हाल ही में खबरें आई थी कि एक्ट्रेस ने प्रियंका ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बैंगलोर के एक व्यवसायी को बेच दिया है। इस कार को साल 2013 में प्रियंका के कलेक्शन में जोड़ा गया था. इसके साथ ही में हाल ही में वो एक बेटी की मां बनी है, हालांकि अभी तक उन्होंने अपने बेबी की झलक दुनिया के सामने नहीं रखी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.