By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Jonas Completes Shooting For Text For You Shares Photos From Film Set
प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में जलवा बरकरार, इस रोमांटिक फिल्म की पूरी की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीरें
अब उन्होंने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर यह अपडेट और इसकी कुछ फोटो शेयर की हैं.
नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी आगामी हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया है कि लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद उन्होंने ये काम अच्छे से पूरा किया. इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले कुछ महीनों से लंदन में रह रही हैं. अब उन्होंने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर यह अपडेट और इसकी कुछ फोटो शेयर की हैं.
उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा है, “शूटिंग पूरी हो गई है. पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और धन्यवाद. फिल्म में मिलते हैं.” वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सेट पर आखिरी दिन! हैशटैग टेक्स्ट फॉर यू. इस अविश्वसनीय क्रू को याद करूंगी, जिसके साथ मैंने पिछले 3 महीने बिताए हैं. आपके साथ काम करना खास है. आभारी हूं.” एक फोटो में प्रियंका अपनी वैनिटी चेयर पर बैठकर स्क्रिप्ट के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वे शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर बैठी हुईं हैं.
हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ को जिम स्ट्रॉसे ने लिखी और निर्देशित की है. फिल्म सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है. यह जर्मन भाषा में बनी फिल्म ‘एसएमएस फ्यूर डिच’ का अंग्रेजी रीमेक है. इस फिल्म में सैम हेघन भी हैं. इसमें प्रियंका के पति निक जोनास के एक कैमियो करने की उम्मीद है.
‘टेक्स्ट फॉर यू’ एक युवती के जीवन पर बनी है जो अपने मंगेतर को खो देती है फिर भी उसके पुराने फोन नंबर पर रोमांटिक संदेश भेजती रहती है. इसी से वह अपने जैसे एक इंसान से मिलती है.
इनपुट- एजेंसी
Also Read:
-
अलमारी में पकड़ा गया था Priyanka Chopra का 10वीं में पढ़ने वाला ब्वॉयफ्रेंड? जैसे ही Kiss करने वाली थीं मौसी ने धर लिया
-
अलमारी में पकड़ा गया था Priyanka Chopra का 10वीं में पढ़ने वाला ब्वॉयफ्रेंड? जैसे ही Kiss करने वाली थीं मौसी ने धर लिया
-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें