नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से जहां एक तरफ प्रियंका अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ अपने नए रेस्टोरेंट बिजनेस को लेकर भी वह ख़बरों में हैं. इन सब के बीच प्रियंका ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. प्रियंका को अपने हालिया पोस्ट के लिए ट्रोलिंग (Priyanka Chopra Trolled) का भी सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस के साथ हाई हील सेंडिल पहने नजर आ रही हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका इस अवतार में बास्केटबॉल ग्राउंड में हाथों में बॉल लिए दिखाई दे रही हैं.
प्रियंका की इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी प्रियंका को ट्रोल करते हुए कमेंट में लिखा ‘हा हा नाइस’. यही नहीं कुछ यूजर ने प्रियंका की ड्रेस और बास्केटबॉल के कॉम्बिनेशन पर भी सवाल उठाया है. एक यूजर ने लिखा- ”हील्स में? क्या सच में?’ तो अन्य यूजर ने लिखा- ‘क्या वह ऐसी ही ड्रेस में गेम खेलती हैं?.
बता दें कि जहां एक तरफ प्रियंका की इस तस्वीर पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोग इस फोटो में प्रियंका के लुक्स की भी तारीफ कर रहे हैं. बताते चलें कि यह फोटो प्रियंका ने वोग मैगजीन के लिए खिंचवाई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.