Priyanka Chopra ने इस खास मौके पर अपने पति Nick Jonas को किया मिस, फैमिली के साथ फोटोज हुईं Viral

प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल वजहों से लाइमलाइट में रहती हैं.

Published date india.com Published: December 20, 2021 3:10 PM IST
Priyanka Chopra ने इस खास मौके पर अपने पति Nick Jonas को किया मिस, फैमिली के साथ फोटोज हुईं Viral
प्रियंका चोपड़ा जोनास

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल वजहों से लाइमलाइट में रहती हैं. प्रियंका अपने रिश्ते को लेकर भी हमेशा बेबाक रहती हैं. इस बार प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra) ने साझा किया कि वह ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ के प्रीमियर पर अपने अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास (Nick Jonas) को मिस कर रही थी. प्रियंका ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने ‘पापा’ केविन जोनस, ‘मम्मा’ डेनिस जोनास और मां मधु चोपड़ा के साथ एक निजी विमान में तस्वीरें खिंचवाईं थी. उनके साथ उनका पालतू पेट डायना भी था. प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, क्रू ! मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं. मेरे साथ इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मेरी टीम जिसके बिना मैं इसे कभी भी कुछ नहीं कर पाती, उनका भी आभार. मिस यू निक. जन्मदिन मुबारक हो दिव्या ज्योति.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, डेनियल बर्नहार्ट, जोनाथन ग्रॉफ और जेसिका हेनविक अभिनीत ‘द मैट्रिक्स रिर्सेक्शन्स’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी. बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी. हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस फिल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी, फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा,अमरीश पुरी और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे.

इनपुट-आईएएनएस

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.