
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
The Bluff: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म का पहला लुक शेयर कर एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है. फिल्म का नाम ‘द ब्लफ’ है, इसमें वो एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म को इन्होंने तीन शब्दों में बयां किया है. ‘मां-रक्षक-समुद्री डाकू’. इस फिल्म में ताकत, मातृत्व, अतीत की परछाइयों और आत्मसंघर्ष का गहरा मेल देखने को मिलेगा.
इस फिल्म के जरिए प्रियंका एक बार फिर साबित करती दिखेंगी कि वह नए रास्ते तलाशने से कभी पीछे नहीं हटतीं.
प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया दिखाई गई है. इस फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडन नाम की एक निडर और ताकतवर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाने वाली एक खूंखार समुद्री डाकू रह चुकी है. यह भूमिका प्रियंका के अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी देखने को मिलेगी.
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज से पहले प्रियंका ने अपने फैंस के साथ ‘द ब्लफ’ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
क्या है इन तस्वीरों में?
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के कुछ सीन्स की तस्वीरों को साझा किया.एक तस्वीर में प्रियंका खून से लथपथ, हथियार थामे और पूरी तरह लड़ाई के लिए तैयार नजर आ रही हैं.वहीं, एक और तस्वीर में प्रियंका तलवार लिए गुस्से में लड़ती दिख रही हैं.इसके अलावा, एक तस्वीर में वह खाने की टेबल पर फैमिली के साथ बैठी हैं. बाकी की तस्वीरों में वह कभी एक रक्षक के रूप में तो कभी समुद्री डाकू के लुक में नजर आ रही हैं.इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस इस नए अवतार को देखकर काफी उत्साहित हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक खास कैप्शन लिखा, ”मां… रक्षक… समुद्री डाकू, ब्लडी मैरी से मिलिए.’द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.”
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्में
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. Citadel, Quantico, Baywatch एक्ट्रेस के लिए काफी लकी साबित हुई हैं. अब इस फिल्म को भी प्रियंका के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है. फैंस का मानना है कि ये प्रियंका का पहला फियरलेस अवतार होगा.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.