By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Nick Jonas 3rd Wedding Anniversary Celebration Pictures And Video Viral
Nick-Priyanka Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, देखें रोमांटिक Video
Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आज अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मना रहे हैं. खास बात ये है कि इस दौरान दोनों ने साथ में बेहद रोमांटिक डिनर किया और साथ में अच्छा वक्त बिताया और इससे जुड़ी फोटो औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.
Priyanka Chopra-Nick Jonas’ 3rd Wedding Anniversary Celebration: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ने अपनी शादी की मैरिज एनिवर्सरी मनाई है और दोनों ने अपने बिजी शैड्यूल से वक्त निकालकर ये खास डेट प्लान किया है. बता दें कि अभी तक कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) का तलाक होने वाला है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से जोनास सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद से ही अफवाहें उड़ने लगी थी कि कपल के बीच अनबन चल रही है और दोनों जल्द अलग होने वाले हैं. हालांकि ये खबर आते ही एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने इस बात को बकवास अफवाह बताया था. वहीं इसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नेटफिलक्स के एक शो में नजर आई थी, जिसमें पूरा निक का परिवार था और वो अपने पति और उनके भाईयों को रोस्ट कर रही थी. वहीं हाल ही में दोनों एक रेड कार्पेट में साथ में नजर आए थे, जिसमें दोनों के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया और फैंस ने ये बात मान ली कि ये कपल साथ में और अच्छा वक्त बिता रहा है.
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने आज शादी के तीन साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर इस कपल ने साथ में बेहद रोमांटिक डिनर किया और इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शएयर किया है और इसमें प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही है और इस दौरान उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें निक ने अपनी और प्रियंका की रोमांटिक डिनर डेट की झलक देखकर फैंस बहुत खुश हैं औऱ दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के शादी 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और इसाई रीति-रिवाजों से हुई थी. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पूरे कमरे को कितने कमाल के तरीके से सजाया हुआ है और साथ ही टेबल पर कैंडल और फूल रखे हैं और साथ ही एक कार्ड रखा हुआ है.
आप कार्ड पर देख सकते हैं कि लिखा है, ‘फाउंड यू, मैरिड यू, कीपिंग यू’. साथ ही इस फोटो पर एक जगह प्रियंका ने लिखा है ‘ऑलवेज एंड फॉरएवर’.आपको बता दें कि इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में निक जोनास को टैग करते हुए लिखा हुआ है ‘लिविंग द ड्रीम’. यानी, ‘मैं एक सपने को जी रही हूं’. वहीं इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल’. हमारी तरफ से इस खूबसूरत कपल को भी हेप्पी वेडिंग एनिवर्सरी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें