प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर ज़ाहिर की ख़ुशी

Priyanka Chopra Instagram Post: इस बार प्रियंका ने अपने घर में आए नए मेहमान से फैन्स को मिलाया है.

Published date india.com Published: August 9, 2020 3:48 PM IST
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर ज़ाहिर की ख़ुशी
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka chopra) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर खबरों में रहती हैं. प्रियंका और निक जोनास (Nick Jonas) अपनी ज़िंदगी की झलक सोशल मीडिया के ज़रिए देते रहते हैं. इस बार प्रियंका ने अपने घर में आए नए मेहमान से फैन्स को मिलाया है.

दरअसल, प्रियंका के घर का नया मेहमान उनका नया रेस्क्यू डॉग पांडा है. ये नाम प्रियंका ने खुद उसे दिया है. अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) हैंडल से प्रियंका ने ‘पांडा’ की पहली तस्वीर शेयर की है  जिसमें वो और उनके पति निक अपने डॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हमारी नई फैमिली फोटो. पांडा. हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था. हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है. उनकी आंखे तो देखो. और कान भी!!!”

बता दें कि प्रियंका और निक के पास इसके पहले दो डॉग जीनो और डायना थे. अब उन्होंने पांडा को अडॉप्ट कर लिया है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार भी लूटा रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.