Priyanka Chopra क्या Nick Jonas से हो रहीं अलग? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाया पति का सरनेम तो होने लगी चर्चा

सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जाने लगा है कि दोनों कपल के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है.

Published date india.com Published: November 22, 2021 9:26 PM IST
Priyanka Chopra Jonas Celebrates Diwali With Nick in London, Shares a Loved-up Picture
Priyanka Chopra and Nick Jonas (Photo Courtesy: Instagram/@priyankachopra)

Priyanka Chopra Nick Jonas News: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी फेवरेट कपल माने जाते हैं. कई मौकों पर इस जोड़े की तस्वीरें सुर्खिया बटोरते नजर आ चुकी हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर एक खबर ने हलचल मचा दी है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जाने लगा है कि दोनों कपल के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है.

ये खबरें तब वायरल हुईं जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) अकाउंट के प्रोफाइल से निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम हटा दिया. हर कोई यह जानने को बेताब है कि अगर प्रियंका और निक जोनास के बीच सब कुछ ठीक है, तो ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस को अपने नाम के पीछे से निक जोनस का सरनेम हटाना पड़ गया?

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बॉलीवुड अभिनेत्री की तरफ से ऐसा करने के बाद से ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई है. सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि निक और प्रियंका के रिश्ते में दरार आ गई है. हालांकि कपल की तरफ से अब तक किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.