प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया सेरआम लिपलॉक, सामने आया बेहद रोमांटिक अनदेखा वीडियो

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चपोड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है और इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खुब वायरल हो रहे हैं.

Published date india.com Published: August 6, 2022 1:48 PM IST
Priyanka Chopra Is A Perfect Arm Candy To Hubby Nick Jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी और दोनों के बीच उम्र के बीच भी करीब 10 साल का अंतर है. प्रियंका अपने पति निक से करीब 10 साल बड़ी हैं. शादी के समय प्रियंका 37 साल की थीं और निक की उम्र 27 साल थी. ये साल कपल के लिए खास रहा क्योंकि दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं.

Priyanka Chopra Video:  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ दिनों पहले ही अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और इस दौरान वो जमकर मस्ती की है और इसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जबरदस्त वीडियो. इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और बेटी के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं और सबके सामने किस कर रही हैं.

इस वीडियो में रेस्टोरेंट में डिनर करते वक्त निक ने सबके सामने प्रियंका को किस किया और इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें पहली झलक तब की है, जब वो पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर डिनर टेबल पर बैठी हुई हैं और ड्रिंक इंजॉय करने के लिए तैयार हैं. वो कैमरे में पोज दे ही रही होती हैं, तभी निक उन्हें लिप किस कर लेते हैं.


दूसरी झलक पूल पार्टी की है, इसके बाद प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में रेत पर नंगे पांव झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि निक जोनस अपनी सासू मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बताते चलें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे बैश के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.