Priyanka Chopra और Nick Jonas के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया के जरिये दी खुशखबरी

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के घर नन्हा मेहमान आया है. प्रियंका और निक जोनास ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है.

Published date india.com Published: January 22, 2022 12:30 AM IST
Priyanka Chopra and Nick Jonas Welcomed a Baby Girl, Cousin Meera Chopra Confirms
Priyanka Chopra and Nick Jonas Welcomed a Baby Girl, Cousin Meera Chopra Confirms

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के घर नन्हा मेहमान आया है. प्रियंका और निक जोनास ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. प्रियंका और निक जोनास ने खुशखबरी शेयर करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहरा लिया.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘हमें यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिये एक बच्चे का स्वागत किया है. हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता चाहते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद.’

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका द्वारा खुशखबरी देने के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे. हालांकि दोनों ने यह नहीं बताया कि नन्हा मेहमान बेटा है या बेटी है. कपल के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुी बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारे और दोस्त उन्हें बधाई देने लगे. निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल का इमोजी कॉमेंट किया. लारा दत्ता, पूजा हेगड़े और ईशा गुप्ता समेत कई अभिनेत्रियों ने प्रियंका को बधाई दी है.

प्रियंका के प्रशंसक इस खबर से कितने खुश हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्ट पर पहले ही घंटे में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे. प्रियंका और निक ने एक दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दू और ईसाई, दोनों रीति रिवाज से शादी रचाई थी. बता दें कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से जब अपने पति का सरनेम हटा लिया था, तो उसके बाद लोग अनुमान लगाने लगे थे कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और वे तलाक ले सकते हैं. हालांकि कपल के साथ उनके परिवार ने भी इस बात को खारिज किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.