तलाक की अफवाहों की बीच एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए Priyanka-Nick, कहा - I Love You

Priyanka Chopra-Nick Jonas: तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका औऱ निक ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जताया प्यार

Published date india.com Updated: November 26, 2021 10:12 AM IST
priyanka chopra jonas, priyanka chopra baby planning, priyanka jonas, priyanka chopra nick jonas, nick jonas, priyanka chopra and nick jonas, priyanka chopra news, nick jonas age, priyanka chopra age, priyanka chopra nick jonas age, priyanka chopra nick jonas divorce, priyanka chopra divorce, priyanka chopra and nick jonas latest news, Entertainment News today, Trending News today, bollywood news in hindi
priyanka chopra talk about baby planning

Priyanka Chopra-Nick Jonas Romantic Post: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) पॉवरफुल कपल के तौर पर जानें जाते हैं, लेकिन प्रियंका ने अपने नाम के आगे से ‘जोनास’ सरनेम क्या हटा लिया हंगामा मच गया. ये खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर आग की तरह फैल गई और चर्चाएं शुरू हो गईं कि प्रियंका और निक ने बीच में सबकुछ नहीं चल रहा. दोनों की तलाक की खबरें आने लगी. लेकिन दोनों ने ये साफ कर दिया है कि वो साथ में हैं औऱ बेहद खुश हैं और हाली ही में शेयर की गई इस तस्वीर ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ये तस्वीर थैंक्स गिविंग डे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. इस तस्वीर में प्रियंका बड़े प्यार से निक (Nick Jonas) को पीछे की ओर से गले लगा रही हैं, दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से एक दूसरे को निहारते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो के साथ प्रियंका ने बेहद प्यारा कैप्शन दिया. उन्होंने लिखा, “ग्रेटफुल होने के लिए बहुत कुछ, दोस्त.. फैमिली.. आई लव यू निक जोनास” इसके साथ ही प्रियंका (Priyanka Chopra) ने सभी थैंक्सगिविंग डे की बधाई दी.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के लिए प्यार दिखाया है. वहीं दूसरी तरफ पति ने भी साबित कर दिया है वो पूरी तरह से देसी गर्ल के प्यार में हैं. निक ने हर तरह की खबरों पर विराम लगाते हुए प्रियंका के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. प्रियंका ने अपनी बाहों का हार निक के गले में डाला है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं.’

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


सोशल मीडिया पर निक का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. निक और प्रियंका के भारतीय फैंस दोनों की इस तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं. और दोनों को थैंक्सगिविंग की बधाई भी दे रहे हैं. बता दें कि फैंस प्रियंका के जोनास सर नेम हटाने से परेशान हो गए थे, लेकिन लगता है कि कपल के बीच सब ठीक है और दोनों अपनी लाइफ को जमकर जी रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.