ट्रेन से फैमिली वेकेशन पर निकले प्रियंका-निक जोनस, बेटी मालती ने खींचा ध्यान

Priyanka Chopra-Nick Jonas Vacation: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ आउटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं.

Published date india.com Published: June 14, 2023 1:04 PM IST
ट्रेन से फैमिली वेकेशन पर निकले प्रियंका-निक जोनस, बेटी मालती ने खींचा ध्यान

Priyanka Chopra-Nick Jonas Vacation: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं. प्रियंका अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए लाइम लाइट्स में रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादातर बेटी मालती मैरी जोनस की फोटोज शेयर करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने मालती की लहंगे में फोटो शेयर की थी. वहीं प्रियंका चोपड़ा हस्बैंड निक जोनस के साथ फैमिली वेकेशन की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मालती की मस्ती और क्यूटनेस फैंस का ध्यान खींच रही है, पिक्चर्स में देख सकते हैं कि प्रियंका अपनी फैमिली के साथ आउटिंग पर हैं, जहां बोटिंग से लेकर ट्रैन ट्रेवल का लुफ्त उठा रही हैं,

वेकेशन में मालती की मस्ती

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई फोटोज में मालती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस फोटोज में मालती कभी अपने मां के पर्स को छेड़ते हुए दिख रही हैं, तो कभी अपने दादा और पापा का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं एक फोटो में अपनी नानी मधु चोपड़ा और दादी डेनिस जोनस के साथ पोज दे रही हैं. प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ ट्रैन की सवारी की और कुछ सेल्फी शेयर की हैं, जिसमें मालती की फोटोज भी शामिल हैं. ये फोटोज फैंस को बेहद पसंद आ रही है. साथ हीं मालती की क्यूटनेस ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मालती की क्यूट फोटोज

प्रियंका-निक की लाडली मालती सिर्फ कुछ ही फोटोज में क्यूट नहीं लगती बल्कि छोटी बच्ची ने फैंस का ध्यान हर एक फोटो में अपनी और खींच लेती है. दरअसल इन फोटोज से पहले निक जोनस ने फादर्स डे से पहले अपनी बेटी के साथ एक हार्टटचिंग पिक्चर शेयर किया था. जिसमें मालती लाइट ब्लू कलर के फ्रॉक में हैं तो पापा निक बड़े ही प्यार से बेटी को देखते हुए नजर आ रहे हैं. हाल हीं में प्रियंका के पापा के लिए रखी गई पूजा में मालती के लहंगे वाली फोटो पर फैंस की नजरें टीक गई .

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.