By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary Know The Love Story
Priyanka-Nick: मेट गाला नहीं ट्विटर से शुरू हुआ था प्रियंका-निक का अफेयर, ऐसी है लव स्टोरी
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग 2018 दिसंबर में सात फेरे लिए थे.
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को आज चार साल पूरे हो गए हैं. ये पावरकपल अक्सर सुर्खियों में रहता है. दोनों सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते, साथ ही हर कदम पर एक-दूसरे का पूरा साथ देते हैं. वहीं अर बात करें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस के लव अफेयर की तो इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों 1 दिसंबर साल 2018 को उदयपुर में बेहद ही शादी अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे. ऐसे में जानें कैसी है दोनों की लव स्टोरी.
निक ने भेजा था पहला मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निक ने सबसे पहली बार 8 सितंबर 2016 को प्रियंका को ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज किया था. इस मैसेज में निक ने प्रियंका को लिखा था, ‘हमारे कुछ म्यूचुअल फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए.’ निक के इस मैसेज पर प्रियंका ने कहा था, ‘तुम मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते ट्विटर पर किए मैसेज मेरी टीम पढ़ सकती है.’ खबरों की मानें तो इसके बाद प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 26 फरवरी 2017 को हुई थी.
निक और प्रियंका ने बेहद कम समय में अपनाया प्यार
इसके बाद प्रियंका और निक के बीच मेल मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और यह दोनों 1 मई 2017 को ‘मेट गाला’ इवेंट में साथ नजर आए. आपको बता दें कि यहां तक प्रियंका और निक के बारे में ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि उनका रिलेशन दोस्ती से आगे बढ़ चुका है. इसके बाद 25 मई 2018 को निक और प्रियंका का वीकेंड सेलिब्रेट करते का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद यह माना जाने लगा कि यह दोनों एक सीरियस रिलेशन में हैं. आखिरकार 19 जुलाई 2018 को चुप्पी तोड़ते हुए निक और प्रियंका ने अपने रिलेशन को सार्वजनिक कर दिया था.
इंगेजमेंट रिंग के लिए बंद करवाया था स्टोर
प्रियंका चोपड़ा के इंगेजमेंट रिंग भी उन्ही की तरह अलग औऱ कमाल की थी और अपनी लेडी लव के लिए इस रिंग को लाने में निक जोनस ने जमकर मशक्कत भी की थी. जरअसल निक ने पुराने इंटरव्यू में निक ने खुलासा किया था कि जब उन्हें प्रियंका के लिए अंगूठी चुननी थी तो उन्हें सिर्फ इतना पता था कि यह टिफनी की होनी चाहिए क्योंकि प्रियंका ने जिक्र किया था कि इससे उनके पिता का खास नाता है, जो कुछ साल पहले गुजर गए थे. ऐसे में स्टोर पर रिंग लेने निक पहुंचे तो वहां पर भीड़ थी ऐसे में उन्होंने स्टोर को बंद करवा दिया ताकि कोई उनकी प्राइवेसी में दखल ना दे सके.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें