
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
riyanka Chopra On Sacrifices For Her Career: प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर में एक लंबा सफर तय किया है. 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में पदार्पण करने के बाद, उन्होंने हिंदी फिल्मों में एक सफल करियर बनाया और बाद में क्वांटिको, सिटाडेल और द मैट्रिक्स रेज़रेक्शन जैसी फिल्मों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई.अबू धाबी में आयोजित ब्रिज समिट में हाल ही में हुई बातचीत में, वैश्विक आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती दिनों में किए गए सभी बलिदानों को याद किया, जिनकी वजह से वह आज इस मुकाम पर हैं. इस दौरान पीसी ने बताया कि जब उनके पिता अस्पताल में थे, तब उनके साथ समय बिताना उन्हें कितना याद आया.
ब्रिज समिट में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘बेयोंसे ने यह कहा था और मैं उन्हीं के शब्दों को दोहराना चाहूंगी. मुझे लगता है कि मैं अपने बलिदान के दूसरे पहलू को जी रही हूं. मैंने बहुत मेहनत की, जन्मदिन नहीं मना पाई, जब मेरे पिता अस्पताल में थे तब मैं उनके साथ नहीं थी. शायद मुझे हर दिन उनके साथ बिताना चाहिए था, लेकिन वह मुझे वापस सेट पर बुला लेते थे. मैंने क्रिसमस, दिवाली, अपने परिवार के साथ समय नहीं बिताया. क्योंकि युवाओं के बीच यह धारणा बनी हुई है कि अगर आप मेहनत नहीं करते हैं, तो आप सफलता के हकदार नहीं हैं. जो कि बिल्कुल भी सच नहीं है.’
एक्ट्रेस बोलीं- मैंने जब पहली बार काम करना शुरू किया था. तब मैं बिल्कुल भी सिलेक्टिव नहीं थी. मुझे जो भी काम मिलता था, मैं उसे कर देती थी, क्योंकि का काम मिलना भी अपने आप में सौभाग्य की बात है. मैं काम के लिए हर फिल्म के ऑफर को हां कहती थी. मेरे 20 में मैं काफी लालची थी. मैं हर दिन काम करना चाहती थी.
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा, जो सेना में पूर्व डॉक्टर थे और 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, का 2013 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. एक्ट्रेस के काम की बात करें तो प्रियंका की सबसे हालिया उपस्थिति अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक्शन ड्रामा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में थी वह वर्तमान में एसएस राजामौली की बड़े पैमाने पर निर्मित तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही, वह 2026 में रिलीज होने वाली दो प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों ‘द ब्लफ’ और ‘जजमेंट डे’ की तैयारी भी कर रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.