By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Reaction On Nick Jonas Latest Video Actress Say Wanna Die In Your Arms
Priyanka Chopra ने तलाक पर दिया करारा जवाब, पति निक जोनास की तस्वीरों पर कमेंट करके कहा- 'बांहों में मरना चाहती...'
Priyanka Chopra Reaction On Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक की खबरों की बीच, एक्ट्रेस ने लुटाया पति पर प्यार
Priyanka Chopra Reaction On Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कल से ही अपने तलाक की वजह से जमकर चर्चा में छाई हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति के सरनेम को हटा दिया. उन्होंने ‘जोनास’ सरनेम के साथ ‘चोपड़ा’ भी हटा दिया. इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास से तलाक ले रही हैं. लोगों को लगने लगा कि प्रियंका और निक (Priyanka Nick) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने एक झटके में ही इन बातों पर विराम लगा दिया है.
दरअशल निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है जिसपर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने कमेंट में लिखा,”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं.” इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है. बता दें कि इसके पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी नई फिल्म मैट्रिक्स के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसे निक के भाई डेनिल जोनास ने प्रमोट किया है.

इससे पहले, मां मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक पर रिएक्शन दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक (Priyanka Nick Divorce Rumours) की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं.” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी. पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी.
Also Read:
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
अमेरिका में 8 गोलगप्पे कितने के मिलते हैं, सुनकर उड़ जाएंगे होश! दबाकर खाती हैं Priyanka Chopra
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें