कभी काजू-कतली, कभी मछली ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा के जलवे, शेयर की 20 साल पुरानी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शर्तों पर जीती हैं.

Published date india.com Updated: February 14, 2020 11:38 AM IST
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas Photo Credit: Instagram/@priyankachopra

Priyanka Chopra Share old Photo On Valentines Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शर्तों पर जीती हैं. हिंदी सिनेमा ही नहीं हॉलीवुड में इस देसी गर्ल ने कई फिल्में की, और ये साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं. प्रियंका को उनके पहनावे के कारण कई बार ट्रोल किया गया. वो चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वाक्या हो. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की वाइट ड्रेस हो. या फिर मियामी में पहनने वाली येलो ऐंड ब्राउन प्रिंट फ्रॉक ड्रेस. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. ये फोटो 20 साल पहले की है. जब वो मिस वर्ल्ड बनी थीं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- अगर लड़कियों को मौका मिले तो वह बदलाव लाने की पूरी हिम्मत रखती हैं.


बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी ड्रेस के कारण चर्चा में आईं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी हाल ही में बयान देते हुए कहा था- प्रियंका की बॉडी बहुत सुंदर है, ट्रोलर्स का क्या है ये तो कहीं से भी आते हैं और कंप्यूटर के पीछे छिपकर कुछ भी लिखते हैं.

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इसके अलावा प्रियंका की मां ने यह भी कहा कि मुझे खुशी है कि प्रियंका ने ऐसा किया. वह इससे और स्ट्रॉन्ग हुई हैं. वह अपनी शर्तों पर जीती हैं. किसी को वे दुख नहीं पहुंचाती हैं. उनकी बॉडी है और वे बेहद खूबसूरत हैं. प्रियंका ने मुझे सैंपल दिखाया था ड्रेस का. मुझे लगा कि इसे पहनना थोड़ी रिस्की रहेगा. लेकिन देखिए, उनकी ड्रेस अवॉर्ड्स शो में सबसे बेस्ट रही.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.