जब प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड तो 7 साल के थे निक, सास ने बताया वहीं मौजूद था परिवार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि निक जोनस ने उन्हें पहली बार 23 साल पहले देखा था.

Published date india.com Published: May 12, 2023 4:06 PM IST
Priyanka Chopra-Nick Jonas Seal it With a Kiss During Citadel Promotions in Rome
Priyanka Chopra-Nick Jonas Seal it With a Kiss During Citadel Promotions in Rome

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. ये दोनों ही स्टार ना केवल भारत बल्कि पूरे विदेश में पसंद किए जाते हैं. प्रियंका इन दिनों अपने बॉलीवुड के प्रोजेक्ट और फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं, हाालंकि इस दौरान वो अपने परिवार का भी खूब ख्याल रखती हैं और आए दिन बेट के संग अपनी तस्वीरें औऱ वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब इसी बीच में प्रियंका ने एक बार फिर से एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वो मिस वर्ल्ड का खिताब जीत रही थी उस दौरान उनके पति, ससुर सब उन्हें स्टेज पर जितता हुआ देख रहे थे और ये किस्सा प्रियंका को उनकी सास ने सुनाया है. तो आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा किस्सा.

प्रियंका ने जब खिताब जीता तो निक 7 साल के थे

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक टॉक शो में अपने और निक संग रिश्ते पर बातें करती हुई नजर आई और इस दौरान प्रियंका ने अपनी सास डेनिस द्वारा सुनाया गया किस्सा वहां पर सुनाया. इस दौरान प्रियंका ने कहा ‘जब मेरी सास ने मुझे कहानी सुनाई कि मेरे मिस वर्ल्ड जीतने के समय निक महज सात साल के था, तो मैंने कहा मुझे नहीं पता…जब मैं सिर्फ 18 साल की हुई थी, मैंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था. मेरी सास ने कहा मुझे याद है, जब तुमने जीते था तो मैंने तुम्हे देखा था!’.

निक अपने परिवार के साथ मुझे जितते हुए देखा था- प्रियंका

प्रियंका ने आगे कहा, ‘मेरी सास मुझसे आगे बोली कि मुझे यह पूरी तरह से याद है कि निक सात साल का था. निक ने अपने पिता केविन के साथ बैठकर तुम्हें जीतते हुए देखा था. यह बहुत अजीब है! यह शायद आज से तकरीबन 22 साल पहले की बात है.वह सात साल के थे और मैं 17 साल की और वो वहां बैठे थे और मुझे देख रहे थे. यह बहुत ही अजीब था. मुझे लगता है कि लोग एक-दूसरे के साथ रहने के लिए बने हैं, चाहे आपके जीवन में कितने भी समय के लिए क्यों न हो.’

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक से कैसी रही प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात?

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे पहली बार मिले थे तब वह 35 साल की थीं और स्थिरता की तलाश में थीं. दूसरी ओर, निक 25 साल के थे और एक मशहूर रॉकस्टार थे. हालांकि, अपनी पहली डेट पर एक साथ शाम बिताने के बाद प्रियंका को एहसास हुआ कि निक सबसे अलग हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.