बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर प्रियंका की दो टूक, 'किसी का डर नहीं...माफ करके आगे बढ़'

Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में साइड कर दिया गया था.

Published date india.com Updated: April 4, 2023 7:46 AM IST
Priyanka Chopra Now Talks About Nepotism in Bollywood, Says 'Don't Have Uncle Making Movie...'
Priyanka Chopra Now Talks About Nepotism in Bollywood, Says 'Don't Have Uncle Making Movie...'

Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं और उनके यहां आने से कुछ दिनों पहले ही उनका एक बयान जमकर छाया हुआ था जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताया था और वो इस वजह से चर्चा का विषय था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें साइड कर दिया गया था और फिल्मों में काम मिलना तक बंद हो गया था. ऐसे में कल जब प्रियंका चोपड़ाअपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन कर रही थी तो उनसे इसी से जुड़े सवाल पूछे गए और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर इस मुद्दे पर खुलकर बात की और अपने दिल की बात रखी है. अशल में अब एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उन्होंने सालों बाद इस बारे में बात क्यों की तो प्रियंका का कहना था कि उनके लिए इस बारे में बात करना आसान था क्योंकि वो अब आगे बढ़ चुकी हैं.

मैंने माफ कर दिया- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में साइड कर दिया गया था क्योंकि वो राजनीति से थक चुकी थीं. फिर ये पूछे जाने पर कि उन्होंने पुरानी बातों को लेकर अब बात क्यों की? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘जब मैं पोडकास्ट पर थी तो मुझसे मेरी लाइफ जर्नी के बारे में पूछा गया था. मैं अपनी जर्नी के बारे में सच कहा. क्योंकि अब मैं अपनी लाइफ के उस फेस के बारे में बात कर सकती हूं. मैं जो महसूस कर रही था उसे बता सकती हूं. लेकिन जो भी हुआ, मैंने माफ कर दिया. मैं बहुत समय पहले आगे बढ़ चुकी हूं’.

इस शो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया है- प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के अपने को एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ मुंबई में सीरीज को प्रमोट कर रही है. कल मुंबई में इस सीरीज का प्रीमियर रखा जाएगा. आज मुंबई में इस सीरीज के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘करीब पांच साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी. यह एक ऐसा शो है जिसे पूरी दुनिया के लोग इसे पसंद करेंगे. इस शो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया है. इस शो को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.