नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास का 27वां जन्मदिन 16 सितंबर को मनाया. हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने मां बनने को लेकर बात किया है. इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि माता-पिता बनना जीवन का एक लक्ष्य होता है. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में नए घर खरीदने की भी इच्छा जताई है. Also Read - Satyameva Jayate 2 Releasing Date: Republic Day 2021 पर जॉन अब्राहम ने किया ऐलान, इस ईद पर लेंगे सलमान खान से टक्कर
अपने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को स्वीकारा है कि मां बनना उनकी फ्यूचर लिस्ट में शामिल है. इसी के साथ वो चाहती हैं कि उनका एक घर लॉस एंजिलिस में हो. प्रियंका ने आगे कहा कि, मेरे पास मुंबई और न्यूयॉर्क में भी घर हैं और ये दोनों शहर काफी अच्छे हैं. लेकिन मैं लॉस एंजिलिस में एक घर खरीदना चाहती हूं. बता दें कि बीते साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर को उमेद भवन में शादी रचाई थी. Also Read - प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक, इस अंदाज़ में बॉलीवुड ने दी Varun-Natasha को शादी की बधाई
बीते दिनों निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक भावुक वीडियों अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने निक को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण इंसान बताया था.

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास
आपको बता दें कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हिंदुस्तान में अपनी आगामी फिल्म फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से धमाल मचाने की तैयारी में जुटी हुई हैं. इस फिल्म के मुख्य किरदार में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है लेकिन हाल ही में हुए टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था जहां वहां मौजूद लोगों ने खड़े हो कर इस फिल्म के लिए तालियां बजाई.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.