By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Priyanka Chopra Wears Maxi Worth Rupees 4 Lakh People Can Buy A Car In That Price See Viral Photo
OMG! Priyanka Chopra ने इतने लाख रुपए की ड्रेस में बिखेरा जलवा, इतने में तो इंसान कार ले लेगा!
इस ड्रेस को पहने प्रियंका काफी खुश नज़र आ रही हैं मगर जब आपको इस ड्रेस की कीमत मालूम (Priyanka Chopra Dress Cost) होगी आपके पसीने छूट जाएंगे.
नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) हमेशा किसी प्रोफेशनल या पर्सनल वजहों से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने वाली प्रियंका पर हर किसी की नज़रें टिकी रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने पीले कलर की मैक्सी में अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है. प्रियंका का हुस्न तो जानलेवा है ही मगर यह तस्वीर किसी और वजह से चर्चा में आ गई है.
जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने पीले रंग की मैक्सी पहनी है. वी-नेकलाइन वाली इस ड्रेस को पहने प्रियंका काफी खुश नज़र आ रही हैं मगर जब आपको इस ड्रेस की कीमत मालूम (Priyanka Chopra Dress Cost) होगी आपके पसीने छूट जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्रेस Emilio Pucci ब्रांड की है और इसकी कीमत 4.45 लाख रुपये है. आपको बता दें, Emilio Pucci इटली का एक लग्जरी फैशन ब्रांड है.

इस कीमत में एक आम आदमी Renault KWID, Maruti Alto, Maruti S-Presso जैसी कार खरीद सकता है. खैर प्रियंका की चॉइस हमेशा से जुदा रही है. लोगों को ‘पीसी’ का यह लुक खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ हाल ही में रिलीज हुई है और इसे खूब सराहा भी गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें