प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का बजट सुनकर शर्मा जाएंगे शाहरुख-सलमान, बन जाएगी कई बॉलीवुड फिल्में

Priyanka Chopra web series Citadel Budget: प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

Published date india.com Updated: April 5, 2023 1:44 PM IST
Priyanka Chopra Performed More Action in Citadel Than Chris Evans-Robert Downey Jr in Avengers, Says Joe Russo
Priyanka Chopra Performed More Action in Citadel Than Chris Evans-Robert Downey Jr in Avengers, Says Joe Russo

Priyanka Chopra web series Citadel Budget: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्दहॉलीवुड की सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं औऱ इन दिनों वो भारत में इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं. इस सीरीज की खास बात यह है कि इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं, जो एवेंजर्स जैसी सुपरहीरो फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में सिटाडेल को लेकर एक रिपोर्ट आई थी कि, इसे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. ये बिग बजट वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो की दूसरी सबसे महंगी वेब सीरीज बताई जा रही है जिसका बजट सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इसका बजट इतना है कि बॉलीवुड की अनगिनत मीडिया बजट की फिल्में इसमें बन सकती हैं.

2 सौ मिलियन डॉलर है बजट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, प्रियंका की सीरीज सिटाडेल का बजट लगभग 2 सौ मिलियन डॉलर है. सिटेडल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर बनते-बनते 75 मिलियन डॉलर और जुड़ गए. इस ओवर बजट की वजह है कि सीरीज में एनिमेशन का काफी इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा सीरीज के कुछ हिस्से री-शूट हुए हैं. ऐसे में ये सीटाडेल अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी सीरीज़ की लिस्ट में शामिल होगी. अमेज़न की पहली सबसे महंगी सीरीज़ है, ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-द रिंग्स ऑफ पावर’ है.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दो हजार करोड़ का बजट

प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन जमकर कर रही हैं और फिलहाल वो भारत में भी इसका प्रमोशन कर रही हैं और कल ही इसका प्रीमियर हु आहै. बता दें वेब सीरीज बनते बनते 2 सौ मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएगी, जो इंडियन करेंसी में लगभग दो हजार करोड़ रु. होते हैं. इस बजट में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों की 200 करोड़ रुपये के बजट वाली 10 फिल्में बन सकती हैं. छोटी-मोटी फिल्मों के बनने की तो गिनती ही नहीं की जा सकती. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में भी लीड रोल में नजर आ चुकी हैं. इसमें भी एक्ट्रेस अपने एक्शन अवतार में एजेंट का किरदार निभा चुकी हैं.

सिटाडेल में प्रियंका को मिली है बराबर फीस

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन की सिटाडेल एक स्पॉई एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जो 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. सीरीज में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है और उनको हैरतअंगेज एक्शन करते हुए भी देखा जा सकेगा. प्रिंयका चोपड़ा ने कुछ समय पहले सिटाडेल को लेकर बताया था, ‘मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 22 साल से काम कर रही हूं, और मैंने लगभग 70 से अधिक फीचर और दो टीवी शो किए हैं. लेकिन जब मैंने सिटाडेल में काम किया, तो यह मेरे करियर में पहली बार था जब मुझे फीस बराबर मिली है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.