Mannara Chopra In Bigg Boss 17 : सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्सी टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है. इस बार बिग बॉस हाउस में फिल्म और टीवी जगत से लेकर यूट्यूब स्टार तक ने शिरकत की है. ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं, लेकिन उन्हें पहले ही एपिसोड में नॉमिनेट होना पड़ा. नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘बिग बॉस 17’ में सबसे पहले एंट्री लेने वाली कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra Video) फूट-फूटकर रोने लगीं. इस बीच उन्होंने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को भी डबल स्टैंडर्ड कहा, क्योंकि मन्नारा के मुताबिक विक्की ने उन्हें धोखा दिया है. ‘बिग बॉस’ ने घर के पहले नॉमिनेशन की घोषणा की और घर के सदस्यों से एक कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा, जो उनके अनुसार घर से बेघर होना चाहिए.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन, ईशा मालविया और कई अन्य लोगों ने मन्नारा का नाम लिया और उन्हें ‘अनसेफ जोन’ में भेज दिया. इससे एक्ट्रेस को झटका लगा, उन्होंने खुलासा किया कि जिन लोगों ने उन्हें नॉमिनेट किया है, वे बस चेहरे के सामने अच्छे हैं. मन्नारा ने कहा, ‘ये लोग मेरे सामने तो बहुत अच्छे हैं और अब मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं, कम से कम विक्की से तो ये उम्मीद नहीं थी. मेरे चेहरे के सामने वह हमेशा मेरे साथ अच्छा व्यवहार करता हैं.’ वीडियो में मन्नारा कहती सुनी जा सकती हैं कि वो मजबूत होकर वापस लौटेंगी.
Dil, dimaag aur dum ke khel mein mila Mannara ko chautha D – Dhoka. 😲
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @jiocinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@HyundaiIndia@DaburIndia@TRESemmeIndia@AppyFizz@Chingssecret@glancescreen@harpic_india… pic.twitter.com/rCObatHur6
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 17, 2023
बिग बॉस के शुरुआती हफ्ते में ही काफी कुछ हुआ है. इससे पहले, बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने दावा किया था कि अभिषेक कुमार और ईशा मालविया सीजन की शुरुआत में एक नफरत भरे रिश्ते को दिखाने का प्लान बना रहे हैं, जिसके बाद वह अपनी प्रेम कहानी के एंगल को दिखाने के लिए इसे लव एंगल में बदल देंगे जो अक्सर रियलिटी शो में काम करता है.
इस बीच, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी घर में एंट्री करने वाले पहले और दूसरे कंटेस्टेंट थे. मन्नारा को बिग बॉस के तीन घरों में से चुनने की अनुमति दी गई और उन्होंने हार्ट होम को अपना घर चुना. मन्नारा और सलमान ने बिग बॉस के मंच पर प्रियांक और सलमान के गाने लाल दुपट्टा पर डांस किया. मन्नारा को बिग बॉस ने अन्य कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर के कोड और आचरण को समझाने की जिम्मेदारी दी गई थी. बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को हुआ और इसे सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर देखा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.