अनुष्का, सोनम, दीपिका पादुकोण के बाद फैंस को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 2 दिसंबर को जोधपुर के Umaid Bhawan में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. यही नहीं अब प्रियंका-निक की शादी ही नहीं संगीत और मेहंदी की भी तारीख सामने आ गई है. बता दें, निक इंडिया आ चुके हैं. वे पूरी तरह से फंक्शन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रियंका ने एक फोटो शेयर कर उनका स्वागत किया जिसके कैप्शन में उन्होंने वेलकम होम बेबी लिखा.
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
मेहंदी और संगीत सेरेमनी
29 नवंबर से प्री वेडिंग सेलीब्रेशन शुरु हो जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो निक बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के गानों पर डांस करेंगे. जिसमें प्रियंका पर फिल्माए गाए गल्ला गोरियां, देसी गर्ल, पिंगा शामिल हैं. Ganesh Hegde संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगे. इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी.
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
कॉकटेल
फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे. इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
दो रीति-रिवाज से होगी शादी
रणवीर और दीपिका पादुकोण की तरह निक और प्रियंका भी दो रीति-रिवाज से शादी करेंगे. जैसा कि आप जानते हैं निक, ईसाई हैं और प्रियंका हिंदू. इसलिए 2 दिसंबर को पहले ईसाई फिर हिंदू धर्म के अनुसार शादी की रस्में की जाएगीं.
Happy birthday baby. 💋❤️@nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
दो रिस्पेशन
निक और प्रियंका दो ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन देंगे. एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक विरुष्का की ही तरह अपने रिसेप्शन का न्योता देने पीएम मोदी के पास भी जाएंगे.
Taken.. With all my heart and soul..
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
गेस्ट लिस्ट
सलमान खान और उनके परिवार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर को शादी में इनवाइट किया जाएगा. शादी के सारे इंतजाम प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा देख रही हैं.पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चाहती हैं जीजू निक उनके साथ प्रियंका के गानों पर डांस करें.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.