Priyanka-Nick Wedding Reception- ओमान से हनीमून मनाकर लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी. जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे. Ranveer Singh-Deepika Padukone, Swara Bhasker, Sanjay Leela Bhansali, Salman Khan, Shabana Azmi, Ayesha Takia, Parineeti Chopra ने इस फंक्शन में जमकर मस्ती की.
PICS: प्रियंका, निक के रिसेप्शन से लड़खड़ाते हुए निकले शाहिद कपूर, मीरा ने संभाला!
ये पार्टी मुंबई के पांच सितारा होटर ताज में रखी गई थी. इस फंक्शन में प्रियंका और दीपिका के एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जिसमें वे फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर साथ डांस करती हुई नज़र आईं.
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone The Princess (@deepika.padukone.the.princess) on
वहीं एक दूसरे वीडियो में प्रियंका, रणवीर के साथ ‘गल्ला गोरियां’ पर डांस करती हुई नज़र आईं और निक उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए.
बता दें, निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी.4 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रियंका अपनी शादी का रिसेप्शन दे चुकी हैं. उसके बाद 20 दिसंबर से पहले 19 दिसंबर को भी प्रियंका ने अपने रिश्तेदारों और मीडिया के साथियों के लिए पार्टी रखी और बाद में बॉलीवुड साथियों के लिए बुधवार को मुंबई में पार्टी रखी.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.