चरम पर पुनिश और बंदगी का रोमांस, बाथरूम में साथ मिलकर धोए कपड़े?

सलमान की नसीहत के बाद भी खुल्लम खुल्ला चल रहा है रोमांस

Published: November 15, 2017, 3:03 PM IST

बिग बॉस के घर में इस समय पुनीश और बंदगी के बीच की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है. दोनों के बीच के इस रिलेशन को देखते हुए वीकेंड का वार में सलमान ने दोनों को नसीहत और समझाया की बाहर की दुनिया उनकी हरकतों को बखूबी देख रही है. लेकिन सलमान की नसीहत का इस जोड़े पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा हैं. मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में पुनीश और बंदगी के बीच नजदीकियों ने सभी को हैरानगी में डाल दिया. जी हां, एक बार फिर पुनीश और बंदगी को एक दूसरे के क्लोज आते देखा गया. दोनों को देर रात एक साथ बैठे बाते करते है जिसके बाद पुनीश बंदगी से कहता है कि वो कपड़े धोना चाहती है तो उसमे वो उनकी मदद कर सकते हैं.

पुनीश की बात मानकर बंदगी अपने कपड़े ले आती है पुनीश बंदगी के साथ बाथरूम में चले जाते है और दरवाजा बंद कर लेते हैं. जिसके बाद पुनीश और बंदगी अपने बेड पर एक दूसरे से बाते करते हैं. पुनीश बंदगी से कहता लोग उन दोनों की पिटाई करेंगे. जिस पर बंदगी कहती है कि वो उनकी बातों में आ गई. जिसके कारण आज उससे गलती हो गई.

हालांकि इस घर में पुनीश और बंदगी को ही रोमांस का पाठ पढ़ते हुए नहीं देखा जा रहा है. बल्कि प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच भी नजदीकियां दिखाई दे रही हैं. शो खत्म होते-होते प्रियांक और बेनाफ्शा को एक साथ एक बेड पर सोते हुए देखा गया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.