Puneet Superstar Video viral people threw him on the road and beat him with kicks and punches
Puneet Superstar Video: सोशल मीडिया पर अपने यूनिक कंटेंट के लिए मशहूर इंफ्लुएंसर पुनित सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग उन्हें सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीट रहे हैं. हालांकि अभी तक ये क्लीयर नहीं हो पाया है कि ये वीडियो दिल्ली में किस जगह का है. पुनित खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और चिल्ला भी रहे हैं-बचाओ-बचाओ. लेकिन कोई सामने नहीं आ रहा है. वहीं लोग उन्हें लगातार मारे जा रहे हैं. सड़क के आसपास झुंड में खड़े लोग बस मार खाते पुनीत को देख रहे हैं और इस घटना का वीडियो बना रहे हैं. इस झगड़े की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
ये वीडियो 12 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया. जिसपर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि ऐसा पहला शख्स देखा है जो पीटने के भी पैसे देता है. वहीं एक का कहना है ये इसका रोज़ का काम है. वहीं एक यूजर ने लिखा- पुनीत का स्टारडम खत्म हो गया. कई लोग इस वीडियो को फर्जी और प्लान्ड बता रहे हैं. जिसे 1.5 लाख बार देखा जा चुका है. वहीं कई का कहना है कि पता नहीं लोग पुनीत की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं.
हालांकि पुनीत सुपरस्टार ने इस घटना पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है. उनके सोशल अकाउंट पर भी इस घटना का जिक्र नहीं है. ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद एक इंटरव्यू में पुनीत ने कहा था कि मैंने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बहुत कुछ झेला है. इसलिए लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं मुझे इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.