Ragini Mms Returns Actress Karishma Sharma Jumped From A Moving Train In Mumbai Got Several Injuries Undergoing Treatment In The Hospital
Ragini MMS Returns की एक्ट्रेस ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, कई चोटें आईं...अस्पताल में चल रहा है इलाज
'प्यार का पंचनामा 2' और 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा मुंबई में चलती ट्रेन से कूद गईं. गंभीर चोटें लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Ragini MMS Returns actress karishma sharma jumped from a moving train in mumbai got several injuries undergoing treatment in the hospital
‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा हाल ही में मुंबई में चलती ट्रेन से छलांक लगा दी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, एक्ट्रेस उस दौरान लोकल ट्रेन में साड़ी पहनकर सफर कर रही थीं. उसके बाद क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
ट्रेन से क्यों कूदी थी एक्ट्रेस
दरअसल, करिश्मा शर्मा मुंबई की लोकल ट्रेन से शूटिंग के लिए चर्च गेट जा रही थीं. तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली. एक्ट्रेस ने देखा उनके दोस्त ट्रेन नहीं पकड़ पा रहे है. वो भी डर के मारे ट्रेन से कूद गईं जिसके बाद वो पीठ के बल गिरीं और उनका सिर टकरा गया.
डॉक्टर ने क्या कहा?
पीठ के बल गिरने के बाद करिश्मा को काफी चोटें आई हैं. डॉक्टर ने MRI करवाने को कहा है ये देखने के लिए कि कहीं सिर में गंभीर चोटे न आई हों. मैं अस्पताल में एडमिट हूं. स्ट्रांग हूं. प्लीज मेरे जल्द ठीक होने की दुआ करें.
दोस्तों ने करवाया भर्ती
करिश्मा के एक दोस्त ने अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए दिखाया एक्ट्रेस को ड्रिप चढ़ रही है. उनकी आंखें बंद हैं. दोस्त ने लिखा- मुझे यकीं नहीं हो रहा कि मेरी दोस्त अस्पताल में भर्ती है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. हमनें इन्हें जमीन पर पड़ा देखा और यहां ले आए. भगवान इन्हें जल्द ठीक करे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.