राहत फतेह अली के कार्यक्रम में नहीं थे आदित्य ठाकरे

शिवसेना ने महाराष्ट्र में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम में खलल डालने की धमकी दी थी

Published date india.com Published: October 10, 2015 5:05 PM IST
Rahat Fateh Ali Khan | Aditya Thackeray | EEMA | राहत फतेह अली के कार्यक्रम में नहीं थे आदित्य ठाकरे

मुंबई, 10 अक्टूबर –  इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएएशन (ईईएमए) ने मुंबई में शिवसेना की शाखा युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे पर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी उठाए गए प्रश्नों का जवाब दिया है। ईईएमए ने कहा कि आदित्य यहां ईईएमएएक्स ग्लोबल कॉन्क्लेव में आयोजित राहत के संगीत कार्यक्रम में नहीं, बल्कि कॉन्क्लेव में ही एक अलग समारोह में शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- सलमान खान: गायकी में शाहरुख खान मुझसे पीछे

कुछ दिन पहले शिवसेना ने महाराष्ट्र में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम में खलल डालने की धमकी दी थी और इसके बाद अन्य पाकिस्तानी समारोह में दिवंगत बाल ठाकरे के पोते, आदित्य ठाकरे की मौजूदगी पर सवाल उठाए गए थे।  ईईएमए वेस्ट वाइस की अध्यक्ष सुषमा गायकवाड़ द्वारा ईईएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आदित्य को राहत के कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

बयान में कहा गया, “आदित्य को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और राहत का संगीत प्रस्तुति एक अलग कार्यक्रम था, होटल के अलग स्थान पर, जो एक निजी समारोह था।” बयान में यह भी कहा गया, “20 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे ईईएमए के अध्यक्ष सब्बास जोसफ ने आदित्य से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा संबोधित किए जा रहे सत्र में शामिल होने का आग्रह किया।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बयान के अनुसार, ईईएमए के अध्यक्ष के आग्रह पर आदित्य ने उनका प्रस्ताव स्वीकार किया और सत्र में शामिल हुए और करीब शाम 4 बजे वह उस सत्र से चले गए।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.