By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rahat Fateh Ali Khan Revelas Indian Host Their Weddings Abroad So They Can Invite Pakistani Artistes
Rahat Fateh Ali Khan ने कहा 'पाकिस्तानी गायकों को बुलाने के लिए भारतीय विदेशों में करते हैं शादी'
Rahat Fateh Ali Khan On Indian Wedding: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने इंडियंस के डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर जो कुछ कहा है वो आपको हैरान कर सकता है.
Rahat Fateh Ali Khan On Indian Wedding: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली (Rahat Fateh Ali Khan) इन दिनों हर जह पर छाए हुए हैं. बीते दिनों सिंगर का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो एक शख्स को जमकर जूतों से पीटते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जमकर हंगामा हुआ था और इसके बाद राहत ने इस वीडियो पर साफाई भी पेश की थी. दरअसल राहत ने इस पूरे मामले पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर आप नाराज हो सकते हैं. राहत ने अपने वीडियो में भारतीयों की शादी पर कमेंट किया है, जो फैंस को शायद पसंद नाए.
भारतीयों के शादी पर राहत की टिप्पणी
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान जहां एक तरफ मारमीट करने को लेकर विवादों में हैं. वहीं अब उन्होंने भारतीय शादियों पर अपनी राय रखी है जो शायद किसी को पसंद ना आए. दरअसल राहत का कहना है कि भारतीय इसलिए भारत से दूर विदेशों में शादी करते है ताकि वो अपनी शादी में हमें यानि की पाकिस्तानी सिंगरों को बुला सकें.
पाकिस्तानी सिंगर को चाहते हैं भारतीय
राहत फतेह अली खान ने यूट्यूबर अदील आसिफ के पॉडकास्ट पर बात करते हुए राहत ने कहा कि ‘भारतीय भारत से दूर जाकर विदेशों में शादी इसलिए करते हैं ताकि वो पाकिस्तानी कलाकारों और गायकों को बुला सके. भारतीय चाहते हैं कि उनके जैसे कलाकार, आतिफ असलम और अन्य पाकिस्तानी गायक उनकी शादियों में प्रस्तुति दें. हमें भारत में आने की अनुमति नहीं है, इसलिए लोग हमें बुलाने के लिए भारत से दूर जाकर विदेशों में शादी को प्राथमिकता देते हैं’.
हमारी वजह से विदेश जाते हैं भारतीय
राहत ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि हम भारत की यात्रा नहीं कर सकते हैं और इसलिए वहां के लोग विदेशों में जाकर शादी करते हैं ताकि राहत फतेह अली खान, शफकत अमानत अली, आतिफ असलम जैसे सितारे उनकी शादी में गाना गा सकें और परफॉर्म कर सकें. बताते चलें कि कि 2016 में हुए उरी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के इंडिया में परफॉर्म करने पर बैन लग गया था. इसके बाद से अब तक ये बैन चल रहा है और कोई भी स्टार वहां से यहां आकर गाना नहीं गा सकता है या फिर काम नहीं कर सकता है.
Also Read:
-
सूफी कव्वाली से लेकर पॉप हिट्स तक, रगो में दौड़ते हैं राहत फतेह अली खान के जादुई गीत...महज़ 3 साल में...
-
राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबरों को बताया Fake, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया पूरा सच
-
Rahat Fateh Ali Khan ने जूते-चप्पलों से की अपने नौकर की पिटाई, Video वायरल हुआ तो सिंगर ने दी सफाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें