By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rahat Fateh Ali Khan Spoke About Indo Pak Relation
भारत-पाक संबंध पर राहत फतेह अली खान का बयान, 'ऐसा करने से बढ़ेगी शांति'
राहत फतेह अली खान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति सिर्फ मेरी कामना नहीं है बल्कि यह हम में से ज्यादातर लोगों की है.
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का कहना है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. राहत ने भारत-पाक शांति योजना के तौर पर गीत को नए तरीके से गाने के लिए कौशिकी चक्रवर्ती से करार किया है. गीत के पाश्र्व में महात्मा गांधी की वास्तविक आवाज है, जिसमें वह शांति और सहनशक्ति पर भाषण दे रहे हैं.
Ramadan Kareem to all my UK fans. This Ramadan I am proud to support @barnardos & their important work with vulnerable children throughout the UK. The #FastForADay campaign will encourage people of all faiths to learn about Ramadan, fasting & charity https://t.co/o5izOlPXFZ pic.twitter.com/ADAEmUgzEk
— Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) May 17, 2018
Caption the pic….😀 #rfak #bollywood
A post shared by Rahat fateh ali khan (@rahatfatehalikhan736) on
एक बयान के अनुसार, ऑक्सफोर्ड के एक बैंड ‘द फ्यूजन प्रोजेक्ट’ ने यह मुहिम शुरू की है. बैंड में पश्चिमी और भारत के शास्त्रीय संगीतकार हैं. राहत ने कहा, “मैंने यह गाना इसलिए चुना, क्योंकि यह मुझे शांति का संदेश देता है. यह एकता का संदेश देता है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मेरे छात्रों में से एक ने इसके नए रूप को संगीत दिया है.”
Aaj din chadeya tere rang warga 💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖 #rahatfatehalikhan #bollywood
A post shared by Rahat fateh ali khan (@rahatfatehalikhan736) on
Latest click of ustad #rahatfatehalikhan 😍😍😍😍😍 #bollywood
A post shared by Rahat fateh ali khan (@rahatfatehalikhan736) on
उन्होंने कहा, “उन्होंने जब यह गाना शुरू किया, मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लगा. भारत और पाकिस्तान के बीच शांति सिर्फ मेरी कामना नहीं है. शायद यह हम लोगों में से ज्यादातर लोगों की है. आखिरकार, हम लोगों की सभ्यता लगभग एक जैसी है.” इसी साल भारतीय फिल्म निर्माण ‘वेलकम टू न्यूयार्क’ के लिए एक गीत ‘इश्तेहार’ को नए तरीके से गाने के लिए राहत को विरोध का सामना करना पड़ा था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें