अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘रेड’ का नया गाना रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. गाने के बोल हैं. ‘नित खैर मंगा सोनिया मैं तेरी, दुआ न कोई और मंगा…’ ये एक पंजाबी फॉक गीत है जिसका मतलब है ‘मैं हमेशा तुम्हारी खैरियत की ही दुआ मांगता हूं इसके अलावा कुछ और नहीं. इस गाने को नुसरत अली खान ने गाया था फिर बाद में इसे रिक्रिएट किया गया. अब इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अपनी मीठी आवाज में गाया है. इसकी धुनों को सजाया है संगीतकार तनीष बागची ने. इस गाने में अजय देवगन और इलियाना के बीच प्यार की सिलवटों को दिखाया गया है.
बता दें, फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर काफी शानदार अंदाज में शेयर किया गया था. पोस्टर के कैप्शन में लिखा था- हीरो हमेशा यूनिफॉर्म में नहीं आते. बेहतरीन डायलॉग्स से सजी इस फिल्म के ट्रेलर में अजय बोलते हैं- ‘इस देश की गरीबी का कारण गरीब नहीं, उनसे लूटने वाले तुम जैसे बेईमान अमीर हैं. फिल्म की कहानी 1981 लखनऊ की है. फिल्म ‘रेड’ का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज भी दिखेंगी. जो कि फिल्म में उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं. वैसे अभी हाल ही में फिल्म ‘बादशाहो’ में अजय और इलियाना साथ नजर आए थे. ये एक साथ उनकी दूसरी फिल्म है. देखिए फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में सौरभ शुक्ला ताऊ जी की भूमिका में दिखेंगे जो कि लखनऊ का सबसे ताकतवर और अमीर शख्स है. जिसके घर रेड मारने अजय देवगन पहुंचते हैं और फिर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. फिल्म 16 मार्च 2018 को रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.