
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Ranbir And Saif Viral Video: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी 14 दिसंबर को थी और इस दौरान कपूर परिवार ने राज कपूर की याद में एक खास आयोजन रखा था और इसमें कई सारे बड़े सितारों ने हिस्सा लिया. 14 दिसंबर 2024 को आयोजित इस भव्य समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल हुए. इस दौरान पूरा कपूर परिवार और साथ ही में उनके बेटी औऱ दामाद भी शामिल हुए और इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैफ और रणबीर एक बहस में उलझे हुए नजर आ रहे हैं.
हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का जश्न के बीच रणबीर कपूर और सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर सैफ अली खान से कुछ कहते नजर आ रहे हैं. इसके जवाब में सैफ अली खान हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं.
वीडियो साभार@filmygyan
दरअसल जो वीडियो सामने आया है उसमें रणबीर कपूर अपने जीजा सैफ अली खान को स्क्रीनिंग की ओर ले जानें की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लगता है कि सैफ इस बात से सहमत नहीं जा रहे हैं. सैफ को रणबीर से सख्त लहजे में “ठीक है” कहते हुए देखा जा सकता है. ऐसे में फैंस कह रहे हैं कि लगता है कि जीजा-साले में किसी बात को लेकर बहस हो गई है. बता दें रणबीर जहां राज कपूर के पोते लगेंगे तो वहीं सैफ उनके दामाद लगेंगे.
इस वीडियो को देखकर फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फैंस ने चुटकी लेते हुए कहा, “हर परिवार में जीजा-साले ऐसे ही छोटी-मोटी बहस करते नजर आते हैं.” हालांकि, समारोह के दौरान दोनों को हंसते-बोलते और मस्ती करते भी देखा गया. राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का यह जश्न हिंदी सिनेमा के प्रति उनके योगदान और उनकी अमर विरासत का सम्मान था. कपूर परिवार ने इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.