Raj Kundra Movie UT69 : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की बायोपिक फिल्म UT69 इन दिनों काफी सुर्खियों में है. UT69 से अपनी जेल यात्रा को बताते हुए राज कुंद्रा ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है. हाल ही में पिंकविला को दिए अपने एक इंटरव्यू में राज कुंद्र ने जेल में बिताई रातों का जिक्र किया. राज कुंद्रा ने जेल में उस समय के बारे में खुलासा किया जब उन्हें कई लोगों के सामने निर्वस्त्र (न्यूड) कर दिया गया था. उन्हें पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार कर आर्थर रोड जेल में बंद कर दिया गया था. इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म UT69 के बारे में भी कई दिलचस्प बातें बताई.
राज कुंद्रा ने कहा, ‘यह अपमानजनक है क्योंकि वो नंगा ही कर देते हैं आपको. ये चेक पर कि क्या आप अपने पिछले हिस्से में कोई नशीला पदार्थ ले जा रहे हैं, वे आपको सबके सामने नंगा कर देंगे ताकि ऐसा महसूस हो कि ऐसा होने पर आपने अपनी सारी गरिमा खो दी है. आपको ऐसा लगता है कि आप पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं, अब यहां पे भी नंगा कर रहे हैं. मीडिया तो नंगा कर ही रही थी मुझे, ऊपर से ये भी हो गया इसलिए मुझे बहुत निराश और आहत महसूस हुआ’. राज ने कहा कि उसे सामान्य बैरक में रखा गया था. वह अपनी आगामी फिल्म, UT69 में जेल के समय के अपने अनुभव को साझा करेंगे. उन्होंने फिल्म में खुद अभिनय किया है, जो उनके आधिकारिक अभिनय की शुरुआत का प्रतीक है.
गौरतलब है कि राज कुंद्रा को 2021 में एक कथित पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था. UT69 का ट्रेलर इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया था. इसकी शुरुआत राज की कुख्यात गिरफ्तारी के बारे में एक ‘ब्रेकिंग न्यूज’ से होती है, जो साल के सबसे बड़े विवादों में से एक थी. करीब दो महीने जेल में रहने के बाद राज को जमानत मिल गई. अदालत से जमानत मिलने के एक दिन बाद 21 सितंबर को वह जेल से बाहर आए. उन पर भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. राज का कहना है कि उसे मामले में फंसाया गया है. काफी लंबे समय तक वह सार्वजनिक रूप से सामने आने से बचते रहे. यहां तक कि उन्होंने पापराजी और मीडिया के सामने अपने चेहरे को अनोखे मुखौटों से ढकने का भी सहारा लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.