सफलता के नशे में चूर थे राजेश खन्ना
हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में कई रिश्ते ऐसे भी रहे जो पर्दे पर देखने में तो काफी सुलझे हुए, करीब लगे लेकिन पर्दे के पीछे की असलियत कुछ और ही थी. 70 के दशक की रानी Moushumi Chatterjee ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अपने और राजेश खन्ना के रिश्ते पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने सिनेमा के पहले सुपरस्टार को बिगड़ैल नवाब कहा, मौसमी ने बताया कि राजेश सफलता के नशे में चूर थे.





