By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Rajinikanth And Nawazuddin Siddiqui Starer Petta Motion Poster Out
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी रजनीकांत और नवाजुद्दीन की ये फिल्म, देखें पोस्टर
इस मोशन पोस्टर में रजनीकांत एक शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं.
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘पेट्टा’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. कार्तिक सुब्बाराज इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. कार्तिक की छवि हमेशा से उन डायरेक्टर्स की रही है जो अपनी फिल्मों में नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं. मोशन पोस्टर रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस मोशन पोस्टर में रजनीकांत किसी कॉमिक बुक के सुपरहीरो के रूप में नजर आ रहे हैं. इसकी शुरूआत एक चर्च से होती है जिसमें कुछ कैंडल्स हवा में उड़ती हुई नजर आती हैं और म्यूजिक भी बेहद कमाल का है. इसके अलाव इसमें रेड कलर की थीम को ध्यान में रखा गया है जिससे ये और आकर्षक लग रहा है. इसके अलावा हवा में कागज और चाकू उड़ते नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन और सिमरन लीडिंग रोल में हैं. वहीं अगर म्यूजिक की बात करें तो अनिरूद्ध रविचंदर ने इसपर काफी मेहनत की है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. इनके अलावा विजय, सनथ रेड्डी, बॉबी सिमहा और मेघा आकाश भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं.
वैसे ऐसी फिल्म कम ही होती हैं जिनका इंतजार तमिल और बॉलीवुड के दर्शक बराबरी से करते हैं. पोस्टर के रिलीज होते ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते देखे जा सकते हैं. खैर अब ये तो समय ही बताएगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.
Also Read:
-
नागार्जुन की दूसरी वाइफ के प्यार में पागल थे रजनीकांत, अपनी ही पत्नी को भेज दिया था तलाक का नोटिस
-
बसों में कंडक्टरी का काम करता था ये सुपरस्टार, आज है 4,30,00,00,000 का मालिक...जीता है शान-ओ-शौकत की जिंदगी
-
Raat Akeli Hai: The Bansal Murders: बुराड़ी केस के बाद एक और खूनी कांड, बंसल फैमिली का किसने किया कत्ल, क्रिमिनल ढूंढ कर रहेंगे नवाजुद्दीन?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें